
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के राज में आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले में भले कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई हो, भले ममता के राज में संदेशखाली मामले के आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन नहीं लिया गया हो लेकिन राज्य में सत्ता बदलते ही महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर शिकंजा कस चुका है। बात सिर्फ पश्चिम बंगाल की भी नहीं है, राजस्थान में भी भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन ले रही है। यह भी कहा जा सकता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में हर भाजपा शासित राज्य सरकार योगी मॉडल अपना चुकी है।
हम आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या तथा राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेरह वर्ष की नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन दोनों ही मामलों में जिस तरह से त्वरित पुलिसिया कार्रवाई की गयी है उसने यह भरोसा भी जगाया है कि महिलाओं के साथ बर्बरता या दुष्कर्म जैसी घटनाएं कतई स्वीकार नहीं की जायेंगी।

जहां तक पश्चिम बंगाल का मामला है तो आपको बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में ग्यारह वर्ष की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था।
बच्ची का शव बोरे में बंद कर तालाब में फेंका गया था। चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई और यह भी सामने आया कि बच्ची के फेफड़ों में पानी था, जिससे संकेत मिला कि उसे जीवित अवस्था में पानी में फेंका गया। पुलिस ने हत्या, सामूहिक दुष्कर्म तथा बाल संरक्षण कानून की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया। जांच के दौरान सीसीटीवी चित्रों से महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसमें मुख्य आरोपी प्रभास मंडल बच्ची के साथ दिखाई दिया। इसके बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और फरार आरोपी कबीर मोल्ला को भी बाद में पकड़ लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को घटनास्थल पर अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए लेकर गई।
पुलिस के अनुसार उसने एक जवान की सरकारी पिस्तौल छीन ली, पुलिस दल पर गोली चलाई और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मुठभेड़ के बाद राज्य की राजनीति में तीखी बहस शुरू हो गई। भाजपा ने इसे दैवीय न्याय बताया, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इसे जंगल राज करार देते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और यह मुठभेड़ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई।
इस पूरे मामले का एक मानवीय पक्ष भी सामने आया। प्रभास मंडल की मां ने कहा कि उनके बेटे को उसके अपराध की सजा मिली है और उन्होंने यहां तक कहा कि वह उसके शव को भी नहीं देखना चाहतीं।
दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने पुलिस जांच की प्रगति पर संतोष जताया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि यदि बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। उधर, बारुईपुर प्रकरण के बाद भाजपा ने कामदुनी कांड का मुद्दा भी फिर उठाया और कहा कि पुराने मामलों में भी पीड़ितों को पूरा न्याय मिलना चाहिए। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि अब अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। दूसरी ओर विपक्ष ने पुलिस मुठभेड़ की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया के लिए चुनौती बताया। इस तरह बारुईपुर केवल एक आपराधिक घटना नहीं रही, बल्कि कानून व्यवस्था, न्याय और राजनीतिक विमर्श का केंद्र बन गई।
इसी बीच, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेरह वर्ष की नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इस मामले में एक और आरोपी प्रकाश नायक की गिरफ्तारी के साथ कुल उन्नीस लोगों को पकड़ा जा चुका है। इन लोगों को जब पकड़ कर ले जाया जा रहा था तो जिस तरह उनकी लोगों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ उसने अपराधियों के मन में जरूर खौफ पैदा किया होगा। पुलिस के अनुसार अभी तीन से चार अन्य आरोपियों, जिनमें एक होटल प्रबंधक और कुछ ग्राहक भी शामिल हैं, उनकी तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार लोगों में बारह से तेरह व्यक्तियों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इनमें एक युवक वह भी बताया गया जिससे पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के जरिये हुई थी।
हम आपको यह भी बता दें कि राजस्थान पुलिस ने केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि पीड़िता से जुड़े नाम पर फैलाए जा रहे फर्जी चित्रों और भ्रामक सामग्री पर भी शिकंजा कस दिया।
जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रसारित किए जा रहे दोनों चित्र इस मामले से संबंधित नहीं थे, बल्कि दूसरे राज्य की एक अलग घटना के थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों की पहचान शुरू कर दी। साथ ही जिन होटलों में वारदात हुई, उनसे दस्तावेज मांगे गए और जांच को आगे बढ़ाया गया। यही नहीं आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की खबरें भी सामने आई हैं। बहरहाल, बारुईपुर और श्रीगंगानगर की घटनाएं एक बार फिर यह याद दिलाती हैं कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ जघन्य अपराध पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं। देश की आधी आबादी के खिलाफ अमानवीय व्यवहार करने वालों को कड़े से कड़ा दंड देकर ही अपराधियों के मन में खौफ पैदा किया जा सकता है। बहरहाल, इन दोनों मामलों ने महिलाओं की सुरक्षा को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में एक बार फिर से ला खड़ा किया है।
बीबीएयू का 11वां दीक्षा समारोह, राजनाथ सिंह बोले- ‘मेक इन इंडिया” की सफलता के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम केवल नियम फालो नहीं करते, नियम बनाते भी हैं। आज की युवा पीढ़ी को अपनी पहचान पर गर्व है। अपनी सभ्ययता पर विश्वास है। अपने देश के भविष्य पर भरोसा है। यह नए भारत में बहुत बड़ा परिवर्तन है। यानी यह कहा जा सकता है कि …
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना सरकारी गेस्ट हाउस से अच्छा है श्री राम सीनियर सिटीजन होम, किया लोकार्पण
तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय पर लखनऊ पहुंचे ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर के विशाल खंड में श्री राम सीनियर सिटीजन होम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने श्री राम सीनियर सिटीजन होम को किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस से बेहतर बताया उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में हम लोग रुकते …
गोरखपुर में सीएम योगी बोले: व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब न बिजली का संकट है और न ही सुरक्षा की चिंता। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए संकट खड़ा करेगा, उसके लिए जेल और …
टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन.
यूपी टीईटी 2026 पास करने वाले करीब 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक भर्ती जल्द शुरू होने की जानकारी दी है। शिक्षक पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है और विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल …
(Belonging: A Journey of Love) छपने से पहले क्यों विवाद में सोनिया की आत्मकथा, क्या प्रकाशक के लिए दुनिया से अलग है भारत का सच?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नवंबर में लॉन्च होने वाली आत्मकथा- ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर प्रकाशन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में सामने आया था कि किताब के प्रकाशन के अधिकार हासिल करने वाली कंपनी- पेंग्विन रैंडम हाउस ने …
पीएम मोदी पहुंचे ताशकंद: राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, व्यापार से रक्षा तक इन मुद्दों पर होगी वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति …
नेपाल की भीषण त्रासदी में पूर्वी चंपारण के एक ही परिवार के 5 लोग लापता, गांव में पसरा मातम
मोतिहारी । नेपाल में भीषण त्रासदी के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण में भी मातम छाया है। आदापुर के लाला छपरा गांव के बुधन शाह का परिवार अभी तक लापता है। फिलहाल, परिजन नेपाल में फंसे अपने परिवार के सदस्यों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लाला छपरा गांव …
प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को दो दिन की द्विपक्षीय यात्रा के लिए ताशकंद जाएंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का उज्बेकिस्तान का चैथा दौरा होगा और वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति उज्बेकिस्तान के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। …
हल्द्वानी में खरगे के भाषण के बाद ‘शुद्धिकरण हवन’ पर भड़के राहुल गांधी, बोले- दोषियों पर हो कार्रवाई
नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच संघर्ष जारी है। राहुल गांधी के मुताबिक एक तरफ संविधान की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ आरएसएस की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि देश …
चीनी की Ex-mill कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा बाजार में भी शुरू हुई नरमी: सरकार
नयी दिल्ली । उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम नीचे आने लगे हैं। सरकार के अनुसार, आपूर्ति शृंखला में कीमतों का प्रभाव धीरे-धीरे पहुंचता है, …




