बिहार में भाजपा-नीतीश की जोड़ी क्रिकेट मैदान के सचिन-सहवाग की जोड़ी की तरह: राजनाथ सिंह

पटना(रोहतास)। आशुतोष कुमार। आज नासरीगंज प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने नासरीगंज में एनडीए सरकार के पक्ष में वोट डालने की लोगों से अपील की। अपने संबोधन में उन्‍होंने बिहार में नीतीश और सुशील कुमार मोदी की सरकार की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि इस गठबंधन को लेकर जनता कोई भ्रम ना पालें। नीतीश कुमार के ही नेतृत्‍व में सरकार फ‍िर बनेगी। भाजपा नीतीश के साथ है। उन्‍होंने केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की काफी सराहना की। अपनी रक्षा नीतियों को जनता के सामने रखा। उन्‍होंने कहा कि देश पूरी तरह सुरक्षित है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने जो वादा किया उसे पूरा किया। कश्मीर से धारा 370 खत्म किया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव डाली। दो-तीन साल में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा। तलाक कानून खत्म कर मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की रक्षा की, अनारक्षित वर्ग को दस फीसदी आरक्षण हमारी सरकार ने भारत के इतिहास में पहली बार दिया। पहले की सरकारों से नीतीश मोदी राज बेहतर।

उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा-नीतीश की जोड़ी क्रिकेट मैदान के सचिन-सहवाग की जोड़ी की तरह है। राजद-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भोजपुरी में कहा कि” लालटेन फुट गइल तेल बह गइल, पंजा फेल हो गइल और कुल खेल खत्म हो गईल”।

उन्होंने नागेन्द्र चन्द्रवंशी से वचन दिलाया कि जीत के बाद नासरीगंज में डिग्री कालेज का निर्माण जरूर कराना और मुझे एक बार जरूर यहां बुलाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button