
नयी दिल्ली । चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से न छूटे इसके लिए 1 अक्टूबर 2026 को क्वालिफाइंग तारीख माना गया है। चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत यह एसआईआर दिल्ली में शुरू करने का निर्देश दिया था। दिल्ली में एसआईआर 30 जून 2026 को शुरू हुआ। एन्यूमरेशन फेज की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 थी। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आपकी उम्र देखी जाती है। पहले, साल में केवल 1 जनवरी ही क्वालिफाइंग तारीख होती थी। लेकिन अब जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन के बाद, साल में चार क्वालिफाइंग तारीखें होती हैं, 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर। इसका मतलब है कि यदि इन तारीखों तक आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो जाती है, तो आप वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा सकते हैं। पूरा शेड्यूल इस तरह है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 31 अगस्त 2026 को हुआ, दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 31 अगस्त से 30 अक्टूबर तक रखी गई है, नोटिस फेजध्दावों-आपत्तियों का निपटारा 31 अगस्त से 30 नवंबर तक किया जाएगा और फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 4 दिसंबर 2026 को होगा। एन्यूमरेशन फेज के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर उन मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे और इकट्ठा किए, जिनके नाम एसआईआर शुरू होने पर वोटर लिस्ट में थे। एसआईआर शुरू होने पर दिल्ली में कुल 1,45,10,299 मतदाता वोटर लिस्ट में दर्ज थे। 30 जून से 17 अगस्त के बीच 100 प्रतिशत फॉर्म बांटे गए। 17 अगस्त तक कुल 97,53,577 मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा किए। 47,56,722 मतदाताओं ने फॉर्म वापस नहीं किए, क्योंकि वे अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लिकेट पाए गए। ऐसे मतदाताओं की लिस्ट सीईओ, दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जमा हुए फॉर्म के आधार पर 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल जारी किया गया। इसे सीईओ, दिल्ली, डीईओ की वेबसाइट, सभी वोटर सेंटर और तय जगहों पर दिखाया गया। ड्राफ्ट रोल में कुल 97,53,577 मतदाता हैं, जिनमें 49,88,993 पुरुष, 47,64,137 महिलाएं और 447 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। फिलहाल 31 अगस्त से 30 अक्टूबर तक नोटिस और दावों-आपत्तियों का दौर चल रहा है। ड्राफ्ट रोल में शामिल 97,53,577 में से 33,14,032 मतदाताओं को सिस्टम ने नोटिस जारी किया है। इसमें 13,79,789 मामले नो-मैपिंग के हैं, यानी वे 2002 में हुए आखिरी एसआईआर से खुद को मैप नहीं कर पाए, और 19,34,243 मामले लॉजिकल गड़बड़ी के हैं।

इनकी लिस्ट सीईओ, दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अब तक 31,26,576 यानी 94.34 प्रतिशत नोटिसों का निपटारा हो चुका है और उन्हें फाइनल रोल में शामिल करने के लिए रखा गया है। लॉजिकल गड़बड़ी के 100 प्रतिशत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। आयोग के 29 सितंबर 2026 के निर्देश के बाद ईआरओ और एईआरओ ने दस्तावेज इकट्ठा किए और 18,96,675 यानी 98.05 प्रतिशत मामले सुलझा लिए गए हैं। बाकी मामलों का निपटारा जल्द होगा। आयोग के निर्देश के अनुसार, नोटिस का निपटारा 30 नवंबर 2026 तक होना है। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ने के लिए दिल्ली के सभी 14,947 पोलिंग स्टेशनों पर एक लाख से ज्यादा स्पेशल कैंप लगाए गए। इन कैंपों में कुल मिलाकर 38,849 फॉर्म मिले। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद अब तक 3,88,429 फॉर्म मिले हैं। 31 अगस्त से पहले भी 5,24,639 फॉर्म मिले थे। फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी के दावों-आपत्तियों की लिस्ट सीईओ, दिल्ली की वेबसाइट और हर हफ्ते मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही है। ईआरओ,एईआरओ बिना उचित सुनवाई का मौका दिए ड्राफ्ट रोल से कोई नाम नहीं हटाएंगे। शिकायत के लिए जिला और विधानसभा स्तर पर हेल्पडेस्क की सुविधा दी गई है और 1950 हेल्पलाइन भी जारी की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में 13 जिला निर्वाचन अधिकारी, 70 ईआरओ, 902 एईआरओ और 14,947 बीएलओ लगे हैं, जिनकी निगरानी सीईओ, दिल्ली और चुनाव आयोग कर रहे हैं। 33,226 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग ने अपील की है कि दावों-आपत्तियों की अवधि में केवल 3 दिन बचे हैं। सभी दिल्लीवासी ड्राफ्ट रोल में अपना नाम जांच लें। अगर नाम नहीं है तो 30 अक्टूबर से पहले फॉर्म-6 (नया वोटर), फॉर्म-7 (नाम जोड़ने हटाने की आपत्ति) या फॉर्म-8 (पता बदलना, सुधार, ईपीआईसी बदलना) भर दें।
‘बताइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’; बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन चार बड़े राज्यों में चुनाव मतपत्रों के जरिए कराए गए थे। …
गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ा
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर भरण-पोषण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में गोवंश संरक्षण के लिए 69.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 34.58 करोड़ रुपये …
राहुल गांधी का आरोप, TATA समूह को “आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा..!”
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश का कोई भी प्रमुख कारोबारी इसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में सवाल किया …
सिंगापुर दो प्रमुख कंपनियों के साथ हुए एमओयू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा पात्रता प्रमाणपत्र
योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सिंगापुर दो प्रमुख कंपनियों के साथ एमओयू किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर इन कंपनियों को पात्रता प्रमाणपत्र सौंपा गया। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनाने और वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी …
आंध्र प्रदेश में कहर, 3 लोगों की मौत, सैकड़ों पेड़ उखड़े, सड़कें क्षतिग्रस्त
अमरावती। चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि …
आगरा में सपा ने फिर भाजपा को दी पटखनी, शिक्षक एमएलसी सीट पर आकाश अग्रवाल जीते
आगरा । उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव में आगरा से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, दोनों के लिए जीत की खबर आई है। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया …
वकील बनाम पुलिस विवाद गहराया, सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन ने दी दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी
नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस के एसीपी द्वारा सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव और वकील को धमकी देने और रिवॉल्वर दिखाने के विरोध में वकीलों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को जारी रहा। इस दौरान सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो …
दिल्ली में एसआईआर के तहत दावों-आपत्तियों की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, ड्राफ्ट रोल में अब तक 97 लाख से ज्यादा वोटर
नयी दिल्ली । चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से न छूटे इसके लिए 1 अक्टूबर 2026 को क्वालिफाइंग तारीख माना गया है। चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत यह एसआईआर दिल्ली में शुरू करने …
राज्यसभा उपचुनाव, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे भाजपा उम्मीदवार
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. …
एसआईआर रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति को भेजी याचिका
नयी दिल्ली तमिलनाडु की राजनीति में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद तेज हो गया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को याचिका भेजकर एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और चुनाव में बैलेट पेपर की व्यवस्था दोबारा लागू करने की मांग की है। …




