
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पीलीभीत में ईसीआईनेट पोर्टल पर लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पीलीभीत के मामले में संलिप्त आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवा समाप्त करने का आदेश भी संबंधित फर्म को दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहें। इसके तहत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर कार्यरत ऑपरेटरों की ईसीआईनेट पोर्टल से जुड़ी लॉग-इन आईडी को निष्क्रिय किया जाएगा, ताकि इन आईडी के माध्यम से पोर्टल पर किसी भी तरह की गतिविधि नहीं की जा सके।

नवदीप रिणवा ने निर्देश दिए हैं कि लॉग-इन आईडी निष्क्रिय किए जाने के बाद संबंधित ईआरओ से इसकी पुष्टि भी प्राप्त की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं सभी विधानसभा क्षेत्रों में की गई कार्रवाई का सत्यापन करेंगे और इसकी अनुपालन आख्या तत्काल मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत से संबंधित प्रकरण में संलिप्त आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की तत्काल सेवा समाप्त करने के निर्देश संबंधित फर्म को जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में शुचिता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इन निर्देशों का तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करें। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का भव्य लक्ष्य निर्धारित किया … नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली के प्रमुख चैराहों पर यातायात को स्थिति के अनुसार … मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता … मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने … नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपना विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर ‘मॉक संसद’ आयोजित की गई। विपक्ष ने इसे ‘जन महाभियोग’ नाम दिया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस … लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पीलीभीत में ईसीआईनेट पोर्टल पर लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) … उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने … अनंनपुर । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर हुई हिंसक वारदात से हड़कंप मच गया। राप्टाडु मंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक हमलावर पेड़ काटने वाली आरी लेकर 10वीं कक्षा में घुस गया और वहां पढ़ रही एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस घटना में छात्रा … नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री … नयी दिल्ली । अफगानिस्तान में लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर तालिबान की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर दुनिया भर में विरोध हो रहा है। इसी बीच विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने तालिबान के फैसले का बचाव करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिस पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तीखी …
अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला
INDIA गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी
खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश किया ‘जन महाभियोग’, बोले- CEC को हटाया जाए.!
पीलीभीत में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ के बाद कार्रवाई, UP में सभी ERO कार्यालयों के कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद
उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती
आंध्र प्रदेशः स्कूल की क्लास में आरी लेकर घुसा हमलावर, 10वीं की छात्रा पर किया जानलेवा हमला..!
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान की पाबंदी के समर्थन में आए जाकिर नाइक, पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक हो रही आलोचना




