
नयी दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार गंभीर होता जा रहा है। असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर राज्य की बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। वहीं, राज्य में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ से हुए नुकसान, राहत कार्यों की प्रगति और प्रशासन के सामने मौजूद चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है और जरूरत के अनुसार हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
विभिन्न जिलों में राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार तक समय पर सहायता पहुंचे। सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
लगातार हो रही बारिश और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण असम के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 11 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। कई गांवों का संपर्क कट गया है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर की बचाव एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। उधर, गुजरात के कई हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई प्रमुख राजमार्गों पर जलभराव के चलते यातायात बाधित हो गया। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और निचले क्षेत्रों के गांवों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
हवा में फेल हुआ इंजन, 40 यात्रियों की अटकी सांसें; IGI एयरपोर्ट पर Alliance Air फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग.
प्रयागराज से दिल्ली आ रहे अलायंस एयर के एक विमान को शुक्रवार दोपहर हवा में इंजन फेल होने के बाद आइजीआइ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार क्रू सहित 40 सवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। अलायंस एयर की उड़ान संख्या 9आइ 698 ने प्रयागराज से उड़ान भरी थी। दिल्ली पहुंचने से पहले …
जी-7 समूह पर जमकर बरसे पुतिन: बोले- ब्रिक्स की आर्थिक ताकत उनसे कहीं ज्यादा, कैसे समझाया जीडीपी का आंकड़ा?
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के आर्थिक दबदबे को खुली चुनौती दी। जी-7 समूह पर तीखा प्रहार किया। पुतिन ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया गहरे संरचनात्मक और व्यापक बदलावों के दौर से गुजर रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि …
अवैध शराब के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3152 छापों में 8418 लीटर शराब बरामद.
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए 3152 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान 373 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि …
आसमान में उड़ता ‘किला’ लेकर भारत आए पुतिन, कितना खास है रूस का ‘डूम्सडे प्लेन’?
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पुतिन एक हाई-लेवल डेलीगेशन और कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पहुंचे। पुतिन …
पीएम मोदी ने रखे कौन से तीन लक्ष्य? व्यापार बाधाओं लेकर से भारत के आर्थिक पुल का जिक्र.
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के कई देशों के नेता शामिल हुए। फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, जबकि भारत आर्थिक पुल बना रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 …
यूपी में दिव्यांग बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान, 3 से 7 साल के बच्चों को प्री-स्कूल रेडीनेस के लिए मिर्जापुर में बनेगा नया सेंटर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सुगम पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में सरकार ने मिर्जापुर जिले में एक नए ‘बचपन डे केयर सेंटर’ के भवन निर्माण को प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 328.42 लाख …
BRICS में PM मोदी का ट्रंप-ईरान को संदेश, समुद्री रास्तों की सुरक्षा और नाविकों की हिफाजत जरूरी
BRICS Business Forum को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष हम BRICS के 20 साल मना रहे हैं। 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी तो इसमें केवल चार देश थे। आज BRICS और BRICS पार्टनर्स मिलाकर 21 देशों का हमारा परिवार है। पीएम ने कहा कि आज …
शी चिनफिंग से लेकर पुतिन तक… BRICS Summit के लिए दिल्ली आ रहे दुनियाभर के दिग्गज, देखें पूरी LIST.
भारत की राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राजधानी में लगातार तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आना जारी है। रूस के राष्ट्रपति, ईरान के राष्ट्रपति, चीन के डेलिगेट्स इनमें प्रमुख हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तो प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात भी हो चुकी है। भारत …
पीएम मोदी ने पुतिन को दी ये खास किताब, जानें इसे क्यों कहते हैं तमिल संस्कृति का दस्तावेज.
भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल …
राजस्व सेवाओं में बड़ा बदलाव, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाना हुआ आसान; जमीन बंटवारे का काम भी ऑनलाइन होगा.
ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए ईडब्ल्यूएस पोर्टल, भूमि अभिलेखों को सरल और सटीक बनाने के लिए सरलीकृत खतौनी तथा राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत भूमि विभाजन के मामलों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए नया पोर्टल शुरू किया गया है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने शुक्रवार को आंबेडकर …




