यूपी: लालजी टण्डन के निधन पर राज्यपाल ने व्यक्त किया दुःख

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0 लालजी टण्डन शालीन, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने तथा लखनऊ में उन्होंने अनेक विकास कार्यों को कराया। राज्यपाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि श्री टण्डन के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुये दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button