
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बताया। बैठक में सीटों के बंटवारे से लेकर चुनावी जीत की संभावनाओं और गठबंधन की रणनीति पर चर्चा हुई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि बातचीत के लिए अगले दिन फिर बैठक होगी और अगले दो से तीन दिनों में सीट बंटवारे पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों दलों के बीच सम्मानजनक समझौता होगा। सीटों के बंटवारे को लेकर यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित की गई। कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद इसमें शामिल हुए। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन ने बातचीत में हिस्सा लिया। बैठक शुरू होने से पहले प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोनों दल आपसी सम्मान और प्रेम के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण है और गठबंधन के सभी फैसले आपसी सहमति से लिए जाएंगे। भाजपा की ओर से गठबंधन को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब यह दो विपक्षी दलों का आपसी मामला है तो भाजपा को इससे परेशानी क्यों हो रही है? बैठक समाप्त होने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि बातचीत की शुरुआत हो चुकी है। अगले दिन फिर दोनों दलों के प्रतिनिधि मिलेंगे। उन्होंने कहा, आज बैठक हुई है, कल फिर बैठक होगी। दो-तीन दिन के अंदर सारी बातचीत पूरी कर लेंगे। समझौता सम्मानजनक तरीके से होगा। सपा सांसद राजीव राय ने स्पष्ट किया कि सीटों का बंटवारा केवल पुराने चुनावी आंकड़ों के आधार पर नहीं होगा। गठबंधन के नेता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और उम्मीदवार की जीतने की क्षमता का आकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व का एकमात्र लक्ष्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। राजीव राय के मुताबिक, अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा विनेबिलिटी यानी जीतने की संभावना को आधार बनाकर किया जाएगा। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने इसी रणनीति के तहत सीटों का समझौता किया था। इस बार भी कोशिश होगी कि ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएं, जहां गठबंधन की जीत की संभावना सबसे अधिक हो। उन्होंने कहा कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। इसलिए यह तय करना जल्दबाजी होगी कि सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए कितनी बैठकें करनी पड़ेंगी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गठबंधन की संभावनाओं को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के प्रतिनिधि उन विधानसभा क्षेत्रों की सूची तैयार करेंगे, जहां संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने पर जीत हासिल की जा सकती है। तिवारी ने विश्वास जताया कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन उत्तर प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सीट बंटवारे को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि बातचीत सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी और किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। भाजपा के नारे राधे-राधे कमल खिलाड़े पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले भगवान राम नाराज हो गए और अब भगवान कृष्ण भी नाराज हो गए। चुनाव आयोग को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। औपचारिक बातचीत से पहले कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी थी। इस सूची में 135 सामान्य वर्ग की, 45 अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट शामिल है। कांग्रेस का मानना है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए उसे सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी फिलहाल कांग्रेस को 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अधिक सीटों की मांग किए जाने पर सपा अतिरिक्त 10 से 20 सीटें देने के विकल्प पर भी विचार कर सकती है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस की मांग और सपा की चुनावी रणनीति के बीच संतुलन बनाने की होगी।

सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी कमेटियां बनाई हैं। समाजवादी पार्टी की चार सदस्यीय कमेटी की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव कर रहे हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से गठित कमेटी में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद और विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चैधरी को शामिल किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।
सपा और कांग्रेस के चुनावी रिश्तों की बात करें तो वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग मैदान में उतरे थे। समाजवादी पार्टी ने 347 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 111 सीटें जीतने में सफल रही। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 399 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे महज दो सीटों पर जीत मिली। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दल इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ आए। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 37 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़कर छह सीटें हासिल कीं। इस प्रदर्शन ने उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन को नई राजनीतिक ताकत दी। अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों दल एक बार फिर अपनी चुनावी साझेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं। सीटों के बंटवारे पर होने वाली अगली बैठकें तय करेंगी कि दोनों पार्टियां किस फॉर्मूले पर सहमत होती हैं।
हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …
हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा समस्याओं का समाधान समय से कराएं
विजय कुमार निगम लखनऊ:- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री …
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …
UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …
अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, 6 आपराधिक मामलों में 26 फरवरी 2027 तक अंतरिम सुरक्षा
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि …
गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक
नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, CM शुभेंदु ने दी जानकारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्य के नाम को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एलान किया कि राज्य का नाम बदलकर अब पश्चिम बंग किया जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने नाम बदलने …
पीएम मोदी-बालेन शाह की बैठक में 8 बड़े समझौते, नेपाल को 15 हजार करोड़ का पैकेज, देश में बनेगा आईआईटी
नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास …
पुरानी मस्जिद गिराने के मामले में याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करें: सुप्रीम कोर्ट
नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन …




