छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई।

व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधि-विधान से समापन हुआ।

क्षेत्र के दरोगा खेड़ा, सैनिक ग्राउंड बदाली खेड़ा और गौरी स्थित छठ घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

chhath puja 2026 arghya

व्रती महिलाओं ने गाए मंगल गीत

व्रती महिलाएं पारंपरिक पूजन सामग्री, फल, ठेकुआ और सूप में सजाए गए प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचीं। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और सूर्य उपासना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 7.54.21 AM

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का समापन

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। छठ पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय आयोजकों और श्रद्धालुओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button