
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के अनुरूप मीडिया को स्वयं को ढालना होगा और युवा पत्रकारों को नए कौशल अपनाने होंगे।
समारोह का शुभारंभ भी उत्तर प्रदेश के पत्रकारों की सहभागिता से हुआ। केंद्रीय मंत्री के युवा वर्ग के आह्वान पर अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, बहराइच के आनन्द प्रकाश गुप्ता और युवा पत्रकार अनवार खाँ मोनू मंच पर पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया।मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने पत्रकारिता का मूल मंत्र देते हुए कहा, ”कम शोर, अधिक समाचार; कम सनसनी, अधिक उत्तरदायित्व।” उन्होंने विशेषकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में तथ्यों के सत्यापन, संयम और संपादकीय विवेक को जरूरी बताया।

भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के साथ नैतिक, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पत्रकारिता में सहायक हो सकती है, लेकिन संपादकीय विवेक और जवाबदेही का दायित्व मनुष्य के पास ही रहना चाहिए। पीसीआई सदस्य एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने भी सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारीपूर्ण सूचना प्रसार को महत्वपूर्ण बताया। समारोह के दौरान न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने बहराइच के पत्रकार आनन्द प्रकाश गुप्ता से आत्मीय संवाद किया और उन्हें पुनः नई दिल्ली आने को कहा। इस अवसर पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य रजा हुसैन रिजवी, पूर्व डीजीपी एवं सांसद तथा पीसीआई सदस्य बृजलाल, पीसीआई सदस्य नरेंद्र शर्मा परवाना, जावेद रहमानी, आलोक गुप्ता और ए.ई. रिजवी सहित वरिष्ठ पत्रकारों एवं छात्राओं की सहभागिता रही। समारोह में भारतीय प्रेस परिषद ने ‘पत्रकारिता आचरण के मानदंड’ का वर्ष 2026 का संस्करण जारी किया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘पत्रकारिता : लोकलुभावन या उत्तरदायित्वपूर्ण’ रही।
विधानसभा चुनाव की आहट तेज: कल आगरा में जुटेंगे 5 मंडलों के अधिकारी, आयोग ने तैयार किया मास्टरप्लान
विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी हैं। मेरठ के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था से लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और कार्ययोजना तक …
IndiGo, एअर इंडिया और अकासा ने सऊदी अरब के लिए 30 नवंबर तक सभी उड़ानों को किया रद
सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …
जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …
जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …
सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …
‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …




