मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, फ्रॉड TRP रैकेट के भंडाफोड़ का किया दावा

मुंबई। आज मुंबई पुलिस ने फॉल्स टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया। मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बार्क की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में फ्रॉड टीआरपी के रैकेट का पता चला है। परमबीर सिंह ने कहा कि इस रैकेट के जरिए टीआरपी को मैनुपुलेट किया जा रहा था। सिंह ने कहा कि इसके जरिए फेक एजेंडा चलाया जा रहा था।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा था। फॉल्स टीआरपी का रैकेट चल रहा था। पैसा देकर फॉल्स टीआरपी कराया जाता था। पुलिस के खिलाफ कई तरह का एजेंडा चलाया जा रहा था। मुंबई पुलिस ने टीआरपी रैकेट के भंडाफोड़ का दावा करते हुए 2 की गिरफ्तारी भी की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें ऐसी सूचना मिली कि पुलिस के खिलाफ फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। फॉल्स टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) को लेकर क्राइम ब्रांच ने एक नए रैकेट का फंडाफोड़ किया है।

कमिश्नर ने बताया कि 30 से 40 हजार करोड़ रुपये के विज्ञापन टीवी इंडस्ट्री में आते हैं, और टीआरपी के आधार पर ही विज्ञापन के रेट तय किए जाते हैं। इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए एक संस्था है BARC. BARC ने इन बैरोमीटर की निगरानी के लिए एक करार किया है। पुलिस ने बताया कि हंसा नाम की कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारी कुछ चैनलों के साथ इस डेटा से छेड़छाड़ कर रहे थे। वे डेटा में हेरफेर करने में संलिप्त थे। वे कुछ घरों में कुछ चैनलों को रखने के लिए कहते थे भले ही वे घर पर न हों। पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में यह भी पाया गया कि अशिक्षित घरों को अंग्रेजी चैनल देखने के लिए कहा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button