कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमला, बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दबाजी क्यों?

नयी दिल्ली कांग्रेस ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने की इतनी जल्दी में क्यों हैं और क्या उन्हें अब झोला उठाने का वक्त करीब आता दिखने लगा है? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने काम और फैसलों के जरिए विरासत बनाने के बजाय पद पर रहते हुए ही हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने में लगे हैं। रमेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 28 मार्च, 2026 को पूरे धूमधाम से किया था। उन्होंने दावा किया कि अब तक इस हवाई अड्डे से एक भी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू नहीं हुई है और यात्रियों की आवाजाही भी सुस्त है।

इसके बावजूद इसका नाम बदलकर नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवरश् रख दिया गया। उन्होंने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का जिक्र करते हुए सवाल किया कि इसके बाद अगला नंबर किसका होगा? कांग्रेस नेता ने कहा कि सवाल केवल नामकरण का नहीं, बल्कि इस बात का है कि प्रधानमंत्री अपनी विरासत बनाने के लिए अपने काम और फैसलों पर भरोसा करने के बजाय बड़ी परियोजनाओं पर अपना नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि कहीं यह इस बात की बेचैनी तो नहीं कि कुर्सी छूटने के बाद कोई उनका नाम लेने वाला भी नहीं होगा। रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उल्लेख करते हुए कहा कि जनवरी, 1949 में नेहरू ने हैदराबाद के फतेह मैदान का नाम अपने नाम पर रखने से इनकार कर दिया था। दिसंबर 1956 में जम्मू-कश्मीर की बनिहाल सुरंग का नाम उनके सम्मान में रखने के प्रस्ताव को भी उन्होंने रोक दिया था। कांग्रेस महासचिव ने एम सी छागला की आत्मकथा रोजेज इन दिसंबर का हवाला देते हुए कहा कि 1960 के दशक की शुरुआत में जब तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री छागला ने राजधानी में प्रस्तावित दूसरे विश्वविद्यालय का नाम नेहरू के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने तत्काल इसे खारिज कर दिया था। रमेश ने इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या उन्हें अब झोला उठाने का वक्त करीब आता दिखने लगा है?

सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …

0 comments

पंजाब चुनाव 2027 में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान

नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …

0 comments

UP चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …

0 comments

राहुल गांधी को लेकर BJP का बड़ा बयान, देश के प्रति नफरत रखने वालों को जनता नहीं करेगी पसंद

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन …

0 comments

कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमला, बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दबाजी क्यों?

नयी दिल्ली कांग्रेस ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने की इतनी जल्दी में क्यों हैं और क्या उन्हें अब झोला उठाने का वक्त करीब आता दिखने …

0 comments

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा खालिस्तान जिंदाबाद 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो

बेंगलुरु पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनके शो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है। धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को …

0 comments

SAD-BJP गठबंधन पर केजरीवाल का तंज, बोले, सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है भाजपा

नयी दिल्ली पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ हाथ मिला …

0 comments

तुम्हारा चाचा चोर है कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका ने स्कूल में जड़ा था थप्पड़, सुनाया बचपन का किस्सा

नयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने …

0 comments

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …

0 comments

हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button