राहुल गांधी को लेकर BJP का बड़ा बयान, देश के प्रति नफरत रखने वालों को जनता नहीं करेगी पसंद

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन देश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। गुरु नानक देव की जयंती श्प्रकाश पर्वश् पर भाजपा के कई नेताओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेका और सेवा की। उन्होंने देश, विशेषकर पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प भी लिया तथा नशे की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। नेताओं के साथ मत्था टेकने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पत्रकारों से कहा कि इस पावन अवसर पर पंजाब और पूरे देश को नशामुक्त बनाने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एशिया की प्रमुख शक्तियों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, गोल्डमैन सैक्स और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया है। गांधी पर कटाक्ष करते हुए भंडारी ने कहा, श्श्वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन जिस व्यक्ति की रग-रग में देश के प्रति नफरत भरी हो, उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, यही वजह है कि भारत की जनता राहुल गांधी को स्वीकार नहीं करेगी। लोवी इंस्टीट्यूट के सूचकांक के अनुसार, भारत के अंक में 0.5 की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 40.5 हो गया है। भारत और चीन के अंकों के बीच का अंतर 2018 के बाद से सबसे कम हो गया है। चीन का अंक 73.6 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने एशिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश और एक प्रमुख ताकत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी को क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता आंका गया है। सूचकांक के अनुसार, अमेरिका और चीन वर्ष 2026 में एशिया की दो महाशक्तियां हैं। अमेरिका ने सर्वाधिक 78.9 अंक हासिल किए हैं। गांधी ने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की गई टिप्पणियों से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था।

सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …

0 comments

पंजाब चुनाव 2027 में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान

नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …

0 comments

UP चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …

0 comments

राहुल गांधी को लेकर BJP का बड़ा बयान, देश के प्रति नफरत रखने वालों को जनता नहीं करेगी पसंद

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन …

0 comments

कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमला, बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दबाजी क्यों?

नयी दिल्ली कांग्रेस ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने की इतनी जल्दी में क्यों हैं और क्या उन्हें अब झोला उठाने का वक्त करीब आता दिखने …

0 comments

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा खालिस्तान जिंदाबाद 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो

बेंगलुरु पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनके शो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है। धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को …

0 comments

SAD-BJP गठबंधन पर केजरीवाल का तंज, बोले, सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है भाजपा

नयी दिल्ली पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ हाथ मिला …

0 comments

तुम्हारा चाचा चोर है कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका ने स्कूल में जड़ा था थप्पड़, सुनाया बचपन का किस्सा

नयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने …

0 comments

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …

0 comments

हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button