चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही! आंध्र प्रदेश समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी

नयी दिल्ली बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता और बढ़ सकती है। 17 नवंबर की शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और 19 नवंबर की सुबह तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण और मध्य भारत के छह से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उत्तर भारत में घने कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर को दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान अकवान में बदल गया है। यह लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि 20 नवंबर 2026 की दोपहर के आसपास यह आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच पहुंच सकता है।

इस दौरान तूफान की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है। तेज झोंकों के दौरान हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में तटीय इलाकों में नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है। चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा प्रभाव आंध्र प्रदेश और आसपास के राज्यों में देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, तेलंगाना में 20 और 21 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा में भी 19 से 21 नवंबर के बीच कई इलाकों में तेज बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा और छत्तीसगढ़ में भी 18 से 21 नवंबर के दौरान बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। तूफान के तट से टकराने के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनासीमा और काकीनाडा के निचले तटीय इलाकों में सामान्य ज्वार से 1 से 2 मीटर तक ऊंची तूफानी लहरें उठ सकती हैं। इससे निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 20 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। एक तरफ दक्षिण भारत में चक्रवात का खतरा है, तो दूसरी तरफ उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का असर बढ़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, 17 और 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा 19 से 21 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में यात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

विधानसभा चुनाव की आहट तेज: कल आगरा में जुटेंगे 5 मंडलों के अधिकारी, आयोग ने तैयार किया मास्टरप्लान

विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी हैं। मेरठ के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था से लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और कार्ययोजना तक …

0 comments

IndiGo, एअर इंडिया और अकासा ने सऊदी अरब के लिए 30 नवंबर तक सभी उड़ानों को किया रद

सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo …

0 comments

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण

योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …

0 comments

यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …

0 comments

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …

0 comments

जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …

0 comments

जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …

0 comments

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …

0 comments

‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना

 जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …

0 comments

सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button