बलिया गोलीकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी पर रखा 25 हजार का इनाम

बलिया। बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू अभी तक गायब है। वहीँ उसके समेत 6 वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी बलिया ने 15 अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में हुई घटना के संबंध में फरार आरोपियों पर ये इनाम राशि घोषित की है।

वहीँ इस गोलीकांड के बाद इस काण्ड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दावा किया था कि उसने कोई गोली नहीं चलाई। साथ ही धीरेंद्र सिंह ने मांग की थी कि इस पूरे मामले की उचित जांच होनी चाहिए। अपने बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा था कि 15 अक्टूबर को राशन की दुकानों का आवंटन होना था और इसी वजह से कई अधिकारी मौके पर आवंटन प्रक्रिया के लिए आए हुए थे। मैंने भी इसी मामले को लेकर एसडीएम और बीडीओ से मुलाकात की थी लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई।

धीरेंद्र प्रताप ने अधिकारीयों पर आरोप लगते हुए कहा कि उसने अधिकारियों को अवगत कराया था कि क्षेत्र में चीजें काफी खराब थीं। मगर वे लोग आवंटन प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे। धीरेंद्र प्रताप ने घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया।

आपको बता दें की इस सनसनीखेज हत्याकांड में एडीजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तीन सब इंस्पेक्टर, पांच कॉन्स्टेबल और दो महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया है। वहीँ दस पुलिसवालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button