
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का भव्य लक्ष्य निर्धारित किया है। इस आयोजन की विशेषता यह भी होगी कि देश-दुनिया में बैठे रामभक्त डिजिटल तकनीक के माध्यम से अपनी आस्था के दीप अयोध्या में समर्पित कर सकेंगे। इसी क्रम में डिजिटल धार्मिक प्लेटफॉर्म ‘श्री मंदिर’ की ओर से एक लाख दीप प्रज्ज्वलित कराने की पहल की गई है। इससे उन श्रद्धालुओं को भी दीपोत्सव से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश अयोध्या नहीं पहुंच सकते। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों के बीच यह पहल जनभागीदारी का एक नया आयाम प्रस्तुत करेगी।

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अयोध्या दीपोत्सव का स्वरूप लगातार व्यापक हुआ है। इस वर्ष दीपोत्सव के दसवें संस्करण में 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के साथ सरयू के 56 घाटों को आलोकित करने की तैयारी है। इस भव्य आयोजन से देश और दुनिया के कई बड़े संस्थान जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में इस महाआयोजन को डिजिटल माध्यम से वैश्विक श्रद्धालुओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते लगातार पांचवें वर्ष ‘श्री मंदिर’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के सहयोग से अयोध्या के ऐतिहासिक राजद्वार में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। श्रद्धालु देश अथवा विदेश में कहीं से भी अपने नाम से प्रभु श्रीराम के चरणों में दीप समर्पित करा सकेंगे। इस पहल से अयोध्या दीपोत्सव की पहुंच भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़ेगी।
डिजिटल सहभागिता के अंतर्गत श्रद्धालु एक, पांच, ग्यारह अथवा इक्कीस दीप अर्पित करने का विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद अयोध्या के राजद्वार में उपस्थित पुरोहित संबंधित श्रद्धालु के नाम और गोत्र से विधिवत संकल्प लेकर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी, जिसे बाद में संबंधित श्रद्धालु के साथ डिजिटल माध्यम से साझा किया जाएगा। इस व्यवस्था से दूरदराज क्षेत्रों और विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु भी अयोध्या में अपने नाम से संपन्न हुए दीप अर्पण को देख सकेंगे।
डिजिटल सहभागिता के संबंध में ‘श्री मंदिर’ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत सचान ने कहा कि किसी भी श्रद्धालु की आस्था और उसके आराध्य के पवित्र तीर्थस्थल के बीच भौगोलिक दूरी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अयोध्या दीपोत्सव और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन में सहयोगी के रूप में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उनका प्रयास है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले रामभक्त का संकल्प अयोध्या तक पहुंचे और उसके नाम से विधि-विधानपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित हो।
योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित दीपोत्सव-2026 में परंपरा और आधुनिक तकनीक का समन्वय भी देखने को मिलेगा। डिजिटल माध्यम से दीप अर्पण की व्यवस्था विशेष रूप से उन बुजुर्ग, अस्वस्थ और विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होगी, जो स्वयं अयोध्या नहीं पहुंच सकते। सरयू के घाटों पर लाखों दीपों की जगमगाहट के बीच देश-दुनिया से श्रद्धालुओं की डिजिटल सहभागिता अयोध्या दीपोत्सव के वैश्विक स्वरूप को और व्यापक बनाएगी। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के भव्य आयोजन से जुड़कर अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और जनभागीदारी को एक साथ सामने लाएगी।
अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का भव्य लक्ष्य निर्धारित किया …
INDIA गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव
नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली के प्रमुख चैराहों पर यातायात को स्थिति के अनुसार …
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …
खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश किया ‘जन महाभियोग’, बोले- CEC को हटाया जाए.!
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपना विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर ‘मॉक संसद’ आयोजित की गई। विपक्ष ने इसे ‘जन महाभियोग’ नाम दिया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस …
पीलीभीत में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ के बाद कार्रवाई, UP में सभी ERO कार्यालयों के कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पीलीभीत में ईसीआईनेट पोर्टल पर लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) …
उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …
आंध्र प्रदेशः स्कूल की क्लास में आरी लेकर घुसा हमलावर, 10वीं की छात्रा पर किया जानलेवा हमला..!
अनंनपुर । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर हुई हिंसक वारदात से हड़कंप मच गया। राप्टाडु मंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक हमलावर पेड़ काटने वाली आरी लेकर 10वीं कक्षा में घुस गया और वहां पढ़ रही एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस घटना में छात्रा …
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री …
लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान की पाबंदी के समर्थन में आए जाकिर नाइक, पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक हो रही आलोचना
नयी दिल्ली । अफगानिस्तान में लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर तालिबान की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर दुनिया भर में विरोध हो रहा है। इसी बीच विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने तालिबान के फैसले का बचाव करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिस पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तीखी …



