इंडियन रोड कांग्रेस अधिवेशन में CM योगी बोले ‘कम लागत में अधिक सड़कें देना प्राथमिकता’ | BREAKING NEWS

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने शनिवार को केन्द्रीय केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में यह अधिवेशन 11 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें भारत के साथ विदेश से भी विशेषज्ञ अपने अनुभव को साझा करने के साथ सड़क निर्माण की नई तकनीक से भी अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन बाद अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधियों का लखनऊ में स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, इसलिए यहां पर चुनौतियां भी काफी बड़ी हैं।

तकनीकी के उपयोग से निर्माण की लागत कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तकनीकी के उपयोग से निर्माण की लागत कम की। सभी निर्माण कार्य समयसीमा में पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कम लागत में अच्छी सड़कें देना हमारी प्राथमिकता है। देश में 25 करोड़ आबादी के जीवन में परिवर्तन और आय में कई गुना वृद्धि करने के लिए हमने इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया और इसके लिए हमने इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को अच्छा किया है। प्रदेश में आज 4 लेन कनेक्टिविटी है। प्रदेश में इंटरनेशनल स्तर के एक्सप्रेस-वे तथा हाईवे बने हैं। इसके निर्माण के दौरान कोरोना के दौरान भी हम रुके नहीं।

प्रदेश में कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इंटरस्टेट कनेक्टिविटी बेहतर की गई है। उत्तर प्रदेश देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां बड़ी आबादी है क्षेत्रफल भी बड़ा है, तो चुनौती भी उसी प्रकार से हमारे सामने बड़ी है।

देश को तेजी से आगे ले जाने का काम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को तेजी से आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। आज यहां पर रोड कांग्रेस में टेक्निकल सेशन के साथ कार्यक्रम चल रहा है। सीएम बोले कि यूपी बड़ा है तो चुनौती भी बड़ी है। यहां पर तो पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम हो रहा।

स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को आगे बढ़ाया

उन्होंने कहा कि हमने तो प्रदेश के साथ देश में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के सामने भी बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी काम हो रहा है। सड़कों का जाल तेजी से फैलाया जा रहा है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम हो रहा है। हमने तो प्रदेश में औद्योगिक निवेश का वातावरण बनाया है। प्रदेश के पूर्वांचल और बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे से जोड़ा है। पहले तो पूर्वांचल और बुंदेलखंड में निवेशक नहीं जाते थे।

उत्तर प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर

योगी आदित्यनाथ ने कहा बीते करीब साढ़े पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इंटरस्टेट कनेक्टिविटी बेहतर की गई है। हम तो प्रदेश में इंटरनेशनल स्तर के एक्सप्रेस-वे तथा हाईवे बना रह हैं। उन्होंने कहा कि कम लागत में अच्छी सड़कें देना सदैव से हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button