
नयी दिल्ली । हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। सलिमा टेटे को को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने भारतीय टीम को पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप जिताने में अहम रोल अदा किया था। हाल ही में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित की गईं सविता और बीचू देवी खारिबाम को टीम में दो गोलकीपर के तौर पर रखा गया है।

टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने चुनी गई 20 सदस्यीय टीम पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, ष्हमारे पास एक ऐसा ग्रुप है जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा संतुलन है
जो लगातार एक-दूसरे से बेस्ट निकलवाने के लिए काम कर रहे हैं। डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चैधरी और ज्योति के अलावा लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को जगह दी गई है, जिन्होंने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्हें टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।
मिडफील्ड में, कप्तान सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग को शामिल किया गया है।
फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह दी गई है। चीफ कोच मारिन ने आगे कहा, “खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने हाल के महीनों में दिखाया है कि उनके पास अच्छी फॉर्म और फिटनेस है। हमें भरोसा है कि यह टीम एशियन गेम्स में चुनौती के लिए तैयार है।
योगी सरकार का ‘स्मार्ट ग्राम’ प्लान, गांव-गांव खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी; पंचायत भवन बनेंगे उत्सव और शिक्षा के नए केंद्र.
उत्तर प्रदेश के गांवों की तस्वीर अब पूरी तरह से बदलने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को केवल पक्की सड़कों और बिजली तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि उन्हें आधुनिक डिजिटल सुविधाओं और सामाजिक केंद्रों से जोड़ रही है। सरकार के नए मास्टरप्लान के तहत ग्राम पंचायतें अब …
मेट्रो में सवार होकर SRCC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, Gen-Z से करेंगे संवाद.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने एक्स पर यह जानकारी दी। 13 साल बाद पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित कॉलेज में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करने वाले हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट से यह …
गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार …
एसआरसीसी के 100 साल पूरे: पीएम मोदी बोले- पीढ़ियों से नेता तैयार कर रहा कॉलेज, छात्रों से भी करेंगे बात.
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी एसआरसीसी का आज शताब्दी समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम सात बजे समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया और बच्चों से बात भी की। शिक्षक दिवस के दिन हो रहे इस …
CM योगी के नेतृत्व में UP सरकार पंचायत भवन बनेंगे गांव के सामाजिक केंद्र..!
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ पंचायतों को शिक्षा, डिजिटल संसाधन और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत उत्सव भवन और बहुउद्देशीय …
अंबानी-अदाणी के बाद अब TATA ने खेला AI डेटा सेंटर पर बड़ा दांव, 264 एकड़ का 70000 करोड़ रुपये वाला प्लान किया पेश.
नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर गौतम अदाणी और दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बाद टाटा भी AI डेटा सेंटर में बड़ा दांव खेलने जा रही है। मार्केट कैप के लिहाज से टाटा की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की डेटा सेंटर सब्सिडियरी, हाइपरवॉल्ट (HyperVault) ने हैदराबाद में 1 गीगावाट (GW) तक की क्षमता वाला …
यूपी में माध्यमिक स्कूलों के भवनों का होगा कायाकल्प, सरकार ने जारी किए 15.43 करोड़ रुपए.
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के जर्जर, निष्प्रयोज्य और अधूरे माध्यमिक विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 15.43 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। इसमें बिजनौर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरकड़ा के जर्जर व निष्प्रयोज्य भवन के पुनर्निर्माण के लिए 6.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं राजकीय बालिका …
सीएम योगी ने सेल्फी वीडियो से शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, बोले- नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे.
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सीएम योगी ने …
पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर: बच्चों से की बातचीत, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में लिया हिस्सा.
पीएम मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया। मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने बच्चों और अन्य यात्रियों से बातचीत की। एसआरसीसी से प्रधानमंत्री का पुराना जुड़ाव भी रहा है और करीब 13 वर्ष पहले …
‘बंद स्कूल खुलेंगे तो पढ़ेगा PDA’, अखिलेश ने शुरू किया ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान.
प्रदेश में शिक्षा की बदहाली का मुद्दा उठा रही सपा अब विधान सभा चुनाव से पहले इसके सहारे अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर पाठशाला पुकारे अभियान की शुरूआत की। पहले दिन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर …




