दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले,यहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता..!

नयी दिल्ली । नयी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी-अभी दीपावली का पर्व बीता है और छठ की तैयारी अंतिम दौर में है। मेरी ओर से आप सभी को और आपके परिजनों को इन पर्वों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। त्योहारों के समय हर कोई अपने परिवार के साथ और अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करता है। आपका काम ऐसा है कि ब्रेकिंग न्यूज के लिए भागदौड़ लगी रहती है। ऐसी व्यस्तता में आप सभी इस नॉन-ब्रेकिंग न्यूज वाले कार्यक्रम में आए। मैं आप सबका बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा, मुझे याद है कि 90 के दशक की शुरुआत में मुझे 2 बड़ी यात्राओं में देशभर में व्यवस्थाओं के लिए दायित्व मिला था। ये वो दौर था, जब प्रेस रिलीज भेजने के लिए भी फैक्स मशीन ढूंढनी पड़ती थी। यहां नई पीढ़ी के बहुत साथी हैं लेकिन जो पुराने लोग हैं, वो जानते हैं कि मेरा लंबे समय से आप सबकी दुनिया के साथ एक सहज संबंध रहा है। प्रेस रिलीज से लेकर इंस्टा रील तक मैंने मीडिया का और मीडिया संवाद का एक लंबा दौर देखा है। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे बराबर याद है, पता नहीं आपकी कौन सी ताकत है जो हमें यहां परेशान कर देती है। किसी को पता नहीं था, पार्टी में ऊपर के जो 2-4 लोग थे, बस उनको पता था। मैं यहां 11 अशोक रोड पर एक कमरे में रहता था। अचानक एक दिन सारे पत्रकारों की गैंग मेरे कमरे में घुस गई। उस समय एक महिला ब्रिगेड हुआ करती थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मिठाई खिलाओ! जब मैंने पूछा कि क्यों भाई, तो उन्होंने कहा कि आप गुजरात जा रहे हो, आप मुख्यमंत्री बनने जा रहे हो। हालांकि ये बहुत कम लोगों को मालूम था लेकिन उन लोगों को पता था। खैर, उनकी बात सही साबित हुई। उन्होंने कहा, जब लोग रिपोर्टर से एडिटर बनते हैं, तो मीडिया हाउस में आपकी भूमिका स्वाभाविक रूप से बदल जाती है। सरकार में आने के बाद मेरे दायित्व में भी ऐसा ही बदलाव आ गया। पिछले महीने मुझे सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल हुए हैं। 25 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया है। देश बदला, दुनिया बदली और राजनीति का तरीका भी बदल गया है। बदलती हुई तकनीक ने मीडिया का स्वरूप काफी बदल दिया है। पारंपरिक मीडिया का थोड़ा आसान हुआ है तो नई चुनौतियां भी आ गईं। उन्होंने कहा, पहले ओवी वैन का संघर्ष था और आज मोबाइल ही ओवी वैन बना हुआ है। आज हर किसी का अपना प्लेटफॉर्म है, अपना चैनल है।

पहले हमारे यहां कहा जाता था कि भारत में गली-गली में क्रिकेट के एक्सपर्ट मिलते हैं। आज तो गली-गली में हर खबर के एक्सपर्ट मिल जाते हैं। हमारे यहां कहावत रही है, श्जितने मुंह उतनी बातें।श् कभी-कभी लगता है कि देश में जितने लोग हैं, उतनी ही राय है। भांति-भांति के ओपिनियंस हमारे लोकतंत्र के बनाए हुए हैं। इसमें भारत की मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, न्यूज और न्यूज रूम की दुनिया की एक बात अच्छी होती है कि वहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता। कहीं हादसा हो, भूकंप आए या बाढ़ की तबाही हो। सारी दुनिया उस जगह से भाग रही होती है लेकिन कुछ लोग जो उल्टी गंगा बहा रहे होते हैं, वे हमारे फील्ड रिपोर्टर्स होते हैं। अपना जीवन दांव पर लगाकर, परिवार की सारी चिंताएं किनारे रखकर कवरेज के लिए पहुंच जाते हैं। ऐसा जज्बा कम ही देखने को मिलता है। इसके लिए मैं हमेशा आपका प्रशंसक रहा हूं। उन्होंने कहा, न्यूज की दुनिया में एक और चीज बहुत जरूरी है और वो है डेडलाइन। डेडलाइन न हो ते डेस्क से लेकर फील्ड तक सबका यही एटीट्यूड रहता कि अभी तो समय है। इसलिए डेडलाइन बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति, संस्था और देश तीनों पर लागू होती है। आज हमारा देश भी एक डेडलाइन के साथ काम कर रहा है और यह डेडलाइन 2047 है। देश को विकसित बनाने का सपना आजादी के समय से हमारे साथ रहा है लेकिन अब इस सपने के सामने एक तारीख तय है 2047! यानी आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले हमें मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा, आज भारत जिन उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं है। आप सोचिए, बीते वर्षों में भारत ने क्या-क्या कर दिखाया है। किसने सोचा था कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरकर इतिहास रचेगा। किसने सोचा था कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन जाएगा। किसने सोचा था कि चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बनेगा। भारत ने सिर्फ 12 वर्ष में अपनी सौर उत्पादन क्षमता 50 गुना से ज्यादा बढ़ा दी है। भारत ने सिर्फ 12 वर्ष में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा, 2047 की डेडलाइन का मतलब यह नहीं है कि हमें तब तक इंतजार करना है। आप आजादी के आंदोलन को याद कीजिए। पूर्ण स्वराज का लक्ष्य एक-दो दिन में पूरा होने वाला नहीं था। धीरे-धीरे छोटे लक्ष्य तय हुए, वो पूरे हुए और फिर लोगों में विश्वास जगा कि आजादी जरूर मिलेगी और पूरा देश इस संकल्प के साथ खड़ा हो गया। विकसित भारत के लक्ष्य तक भी हमें देश का यही विश्वास लेकर जाएगा। हमें छोटे-बड़े अनेक लक्ष्य पूरे करते हुए आगे बढ़ेंगे तभी विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा, मैं अपने मन की बात कार्यक्रम में निरंतर कोशिश करता हूं कि देश की उपलब्धियों और देश के लोगों की उपलब्धियों को प्लेटफॉर्म देता रहूं। मैं देश के मीडिया से भी आग्रह करूंगा कि भारत की सफलताओं से जुड़ी स्टोरीज पर काम करिए, उन्हें आगे बढ़ाइए। ये आपकी तरफ से बहुत बड़ी देश सेवा होगी। मैं एक और विषय पर आपका सहयोग चाहूंगा। अब हमें नशे को लेकर भी वैसी ही जागरूकता निभानी होगी। हमें अपने युवाओं को इन सबसे बाहर निकालना ही होगा। सामाजिक सरोकार के विषयों और देश में एकता बढ़ाने वाले विषयों को जब मीडिया अपने मंचों पर जगह देगा, अपनी डिबेट का हिस्सा बनाएगा, तभी विकसित भारत के अभियान को और गति मिलेगी।

CM योगी “घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया”

विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी …

0 comments

जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा CNH का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

विजय कुमार निगम भोपाल:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।              …

0 comments

CM योगी “बुलडोजर अब U.P. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …

0 comments

अरविंद केजरीवाल व बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की रंगदारी मांगी

मोहाली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक …

0 comments

CM योगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों के साथ भगवान कृष्ण का भी अपमान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गोपालक समाज और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई लंबी पोस्ट में …

0 comments

दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले,यहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता..!

नयी दिल्ली । नयी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी-अभी दीपावली का पर्व बीता है और छठ की तैयारी अंतिम दौर में है। मेरी ओर से आप सभी …

0 comments

गाजियाबाद जेल में आजम खां से मिले शिवपाल यादव, बोले, 2027 में सरकार बनी तो खत्म करेंगे जाली से मुलाकात की व्यवस्था

गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर आजम खां और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया। शिवपाल ने …

0 comments

1984 सिख विरोधी दंगों पर सोनिया गांधी ने पर लिखा, सेना देरी से बुलाई, एचएस फूलका ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ के 17वें अध्याय में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर किए गए दावों पर पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा और …

0 comments

UP चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर नए गठबंधन की घोषणा हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है। गठबंधन की ओर से प्रदेश की …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button