अखिलेश यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखिलेश यादव ने कहा कि रामशरण दास जी का जीवन समाजवादी पार्टी को समर्पित रहा। कार्यकर्ताओं से भेंट करने और उनके कामों के लिए पत्राचार अथवा अधिकारियों को फोन करने में वे जरा भी संकोच नहीं करते थे। पार्टी को प्रारम्भिक दौर में मजबूती देने में उनका बड़ा योगदान रहा।

इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, उदयवीर सिंह तथा संजय लाठर, जगजीवन प्रसाद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के जायसवाल समाज के श्रीराम जायसवाल समाजवादी, अनुराग जायसवाल तथा संजय कुमार ने भेंट कर उन्हें जायसवाल समाज के कुलदेवता राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की मूर्ति भेंट की। यादव ने इसके लिए जायसवाल बंधुओं को धन्यवाद दिया और समाजवादी सरकार बनने पर जायसवाल समाज को उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *