सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया भ्रमण, गायों को खिलाई पुड़ी और गुड़

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुखिया और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शनिवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे। वहीं रविवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण किया और गायों को पुड़ी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसर में स्थित गौशाला में गायों की सेवा की, उन्हें गुड़ और पूड़ी खिलाया साथ ही कालू (श्वान) को भी देखा और उसका हालचाल लिया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी का दर्शन किए। वहीं ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ नाथ जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बदल गया।

मंदिर से निकलने के बाद वह सीधे ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने (कोविड-19) अस्पताल का निरीक्षण किया। फिर उन्होंने गोरखपुर में स्थित एम्स अस्पताल का निरक्षण किया और फिर सर्किट हाउस एनेक्सी भवन में बाढ़-राहत के संबंध में अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे जिसके बाद वह बलिया के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोविड-19 की समीक्षा के साथ ही खाद्यान्न वितरण और दूसरे प्रांतों से आए कामगारों को रोजगार देने की समीक्षा की।

साथ ही गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल की कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि हर जिले में रोजाना 500 से 1000 रैपिड टेस्ट कराए जाएं। कोविड अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button