
प्रदेश में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति आज से मिलना शुरू होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम का राज्य के सभी संबंधित विद्यालयों प्रसारण किया जाएगा।

जिलों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से संबंधित विद्यालयों में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र वितरित कराएंगे।
- मुख्यमंत्री योगी आज छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ।
- कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति।
- छात्रवृत्ति सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी।




