साइबर ठगी के बाद धनराशि को रोकने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला उ.प्र.

 मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रदेश में मजबूत व्यवस्था की गई है। हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क है। वहीं लखनऊ में 1930 कॉल सेंटर और साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर संचालित किया जा रहा है। शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक के माध्यम से रकम रोकने की कार्रवाई की जाती है।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- साइबर ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई को तकनीक के जरिए मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर अपराध की रोकथाम के साथ ही ठगी के बाद धनराशि को रोकने और वापस कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सितंबर में साइबर फ्रॉड की रकम फ्रीज कराने की प्रदेश की दर 34 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 31 प्रतिशत से अधिक है। साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर के माध्यम से रियल टाइम रूटिंग के जरिये डाइवर्ट की गई रकम को फ्रीज और रिकवर कराने की कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों में तय समय सीमा के भीतर 100 प्रतिशत तक रिकवरी दर्ज की गई है।

               प्रदेश में साइबर अपराध से बचाव के लिए 84 हजार साइबर अवेयरनेस ड्राइव भी चलाए गए हैं। इन अभियानों के माध्यम से लोगों को फिशिंग, फर्जी वेबसाइट, डेटा चोरी, फर्जी अप्रूवल और साइबर ठगी के दूसरे तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। सिनेमा हॉल से लेकर रेलवे स्टेशन तक विभिन्न स्थानों पर लोगों को डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने और किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता जांचने की जानकारी दी गई।

                साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर साइबर ठगी की रकम रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक के माध्यम से रकम को रोकने की कार्रवाई शुरू की जाती है। रियल टाइम रूटिंग और डेटा शेयरिंग के जरिये डाइवर्ट किए गए फंड को फ्रीज कराने और उसे वापस कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। इससे ठगी के बाद रकम के तेजी से दूसरे खातों में जाने की चुनौती से निपटने में मदद मिलती है।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजी साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह ने प्रदेश के पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया है। इसके अलावा जवानों को साइबर अपराध से मुकाबले के लिए नई तकनीक की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। एआई-डीपफेक, म्यूल अकाउंट और साइबर अपराध के बदलते तरीकों को देखते हुए पुलिस की तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

               एसपी साइबर क्राइम राजेश यादव ने बताया कि साइबर फ्रॉड में समय सबसे महत्वपूर्ण है। पहले एक घंटे के भीतर शिकायत करने पर रकम को होल्ड या फ्रीज कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि फिशिंग, फर्जी वेबसाइट, डेटा चोरी और फर्जी अप्रूवल समेत कई तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय उसकी प्रामाणिकता की जांच करना और सतर्क रहना जरूरी है।  साइबर अपराध की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती। इसलिए इससे मुकाबले के लिए पुलिस और बैंकों के साथ स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, यूथ एवं स्पोर्ट्स क्लब और स्थानीय संगठनों की भागीदारी भी जरूरी है। जागरूकता और त्वरित शिकायत के जरिये साइबर ठगी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा: 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार में पुलिस और प्रशासन ने कई स्तरों पर कार्रवाई की है। साइबर अपराध के मामलों में 874 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की धनराशि फ्रीज या होल्ड कराई गई। वहीं 23,601 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी …

0 comments

CM योगी आज देंगे स्कॉलरशिप का तोहफा, छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

प्रदेश में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति आज से मिलना शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम …

0 comments

प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय का पहला बयान, बोले- मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का अभारी रहूंगा

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है। इसके बाद अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म …

0 comments

साइबर ठगी के बाद धनराशि को रोकने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला उ.प्र.

विजय कुमार निगम लखनऊ:- साइबर ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई को तकनीक के जरिए मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर अपराध की रोकथाम के साथ ही ठगी के बाद धनराशि को रोकने और वापस कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सितंबर में साइबर …

0 comments

खड़गे ने PM मोदी से कर्नाटक को 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता देने की मांग की

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि राज्य के लिए 3,705.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी की जाए। खड़गे ने प्रधानमंत्री को एक अक्टूबर को लिखे गए पत्र की प्रति शनिवार को श्एक्सश् पर …

0 comments

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, अमित शाह ने दी जानकारी

नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के कुख्यात सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से प्रत्यर्पित किया गया है। शाह ने इसे मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि सिंह ने नवाब विर्क की फर्जी पहचान के तहत …

0 comments

प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल

कासुगाई । एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है। वह कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। प्रणवी ने इवेंट के आखिरी दिन ईवन पार 70 का स्कोर …

0 comments

Asian गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

नयी दिल्ली । एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शनिवार को निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अपना 19वां …

0 comments

विजय माल्या से अब भी वसूलने हैं 8,752 करोड़, SBI कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी जानकारी

नयी दिल्ली । भगोड़े कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर बैंक कर्ज और रिकवरी को लेकर चर्चा में हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि 31 अगस्त 2026 तक माल्या से करीब 8,751.86 करोड़ की रकम अभी भी वसूल की जानी बाकी है। …

0 comments

उपराष्ट्रपति “ऐसा नहीं हुआ तो लोग लोकतंत्र में अपना विश्वास खो सकते हैं”

नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा नहीं होने पर युवाओं का लोकतंत्र में विश्वास कम हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समावेश विकास को …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button