अलीगढ़: चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 शातिर दो पहिया वाहन लुटेरों को दबोचा

अलीगढ़। मोहम्मद शाहनवाज: अलीगढ़ खैर पुलिस ने नयाबास नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान 3 शातिर दो पहिया वाहन लुटेरों को दबोचा, एक तमंचा दो कारतूस, दो बाइक हुई बरामद। जिसमे आरोपियों द्वारा ढाई माह पूर्व चंडौस रोड पर लूटी गई हीरो होंडा प्लस बाइक भी बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉक्टर अरविंद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया की खैर थाना पुलिस नयावास नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पला जरारा की तरफ से नहर पटरी पर दो बाइकों पर सवार 3 लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने भी पीछा करके घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर तीनों लोगों को धर दबोचा।

आरोपियों के कब्जे से तमंचा दो कारतूस लूटा गया मोबाइल और दो बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गणेश, आकाश और आमिर निवासी खैर बताने के साथ बरामद हीरो हौंडा प्लस बाइक को ढाई माह पूर्व चंडौस रोड पर लूटने की घटना का भी इकबाल किया है। जिस बाइक की लूट का थाने पर मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button