हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

वाल्मीकि नगर: वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी भेडियार टोला में शनिवार की रात्रि अभिषेक कुमार हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी रामायण कुशवाहा पिता लाल जी भगत और कृष्णा कुमार पिता रामायण कुशवाहा पिपरा कुट्टी निवासी को वाल्मीकि नगर पुलिस ने आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया।

इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 60 बटा 20 गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त रामायण कुशवाहा और कृष्णा कुशवाहा को आज न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।

ज्ञात हो कि शनिवार की अर्ध रात्रि में रामायण कुशवाहा के घर में अभिषेक कुमार हवाई अड्डा निवासी की हत्या कर दी गई थी। जिसके शव को वाल्मीकि नगर पुलिस ने शनिवार की रात्रि बरामद कर लिया था तथा हत्या में प्रयुक्त होने वाले डंडे को पुलिस ने जब्त कर लिया था। इस घटना से थाना क्षेत्र के लोगों में अटकलों का बाजार गर्म है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button