खड़गे ने PM मोदी से कर्नाटक को 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता देने की मांग की

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि राज्य के लिए 3,705.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी की जाए। खड़गे ने प्रधानमंत्री को एक अक्टूबर को लिखे गए पत्र की प्रति शनिवार को श्एक्सश् पर साझा की और कहा कि वह गृह मंत्री अमित शाह को भी इस तरह का पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि कर्नाटक इस समय भीषण सूखे की चपेट में है और यह पिछले 150 वर्षों में राज्य में आया सबसे भयावह सूखा साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि महज तीन साल के भीतर राज्य को दूसरी बार ऐसे गंभीर सूखे का सामना करना पड़ रहा है। खड़गे ने कहा कि इस साल सितंबर तक कर्नाटक में सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है और सभी 31 जिले वर्षा की कमी से प्रभावित हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राज्य के 240 तालुकों में से 217 में कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 101 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है और 116 अन्य तालुकों का आकलन किया जा रहा है। उनका कहना है कि राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान दूसरी सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। खड़गे के अनुसार, 19.52 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसल नुकसान का आकलन किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 18,748.23 करोड़ रुपये है। राज्य सरकार ने सूखे से कुल आर्थिक नुकसान करीब 40,000 करोड़ रुपये आंका है। खड़गे ने कहा कि 31 लाख से अधिक किसान परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। 709 गांवों और 114 शहरी वार्डों में टैंकरों के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जबकि 18 तालुकों में चारे का भंडार 20 सप्ताह से भी कम समय के लिए बचा है। खड़गे ने प्रधानमंत्री से छह प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। इनमें कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में सूखे से हुए नुकसान का जमीनी आकलन करने के लिए केंद्रीय दल भेजना और राज्य द्वारा मांगी गई 3,705.30 करोड़ रुपये की पूरी सहायता जारी करना शामिल है।

उन्होंने छोटे और सीमांत किसानों के लिए लागत पर रियायत की गणना कर्नाटक के अद्यतन श्भूमिश् भू-अभिलेखों के आधार पर करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि 2015-16 की कृषि जनगणना के पुराने आंकड़ों के आधार पर सहायता दिए जाने से पात्र किसान लाभ से वंचित हो सकते हैं। खड़गे ने सूखे की स्थिति का आकलन किए जा रहे 11 अतिरिक्त तालुकों और भविष्य में पात्र पाए जाने वाले अन्य तालुकों को भी इसी केंद्रीय सहायता के दायरे में शामिल करने का आग्रह किया। खड़गे ने कहा कि कर्नाटक को सहायता राजनीतिक विचारों से प्रभावित हुए बिना, नुकसान और जरूरत के आधार पर तत्काल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सूखा राहत एक मानवीय आवश्यकता है और केंद्र तथा राज्य के बीच राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …

0 comments

हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा समस्याओं का समाधान समय से कराएं

विजय कुमार निगम लखनऊ:- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री …

0 comments

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …

0 comments

UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …

0 comments

अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, 6 आपराधिक मामलों में 26 फरवरी 2027 तक अंतरिम सुरक्षा

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि …

0 comments

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक

नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …

0 comments

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, CM शुभेंदु ने दी जानकारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्य के नाम को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एलान किया कि राज्य का नाम बदलकर अब पश्चिम बंग किया जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने नाम बदलने …

0 comments

पीएम मोदी-बालेन शाह की बैठक में 8 बड़े समझौते, नेपाल को 15 हजार करोड़ का पैकेज, देश में बनेगा आईआईटी

नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास …

0 comments

पुरानी मस्जिद गिराने के मामले में याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button