ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोपय पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 61(2), 223, 125(ए), 132 और 285 के तहत एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ कोलकाता के हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 28 अगस्त को तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर की गई है। मामले में कार्यक्रम के आयोजकों और कुछ समर्थकों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने कथित तौर पर बैरिकेड हटा दिए और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इसके अलावा कैथेड्रल रोड पर यातायात प्रभावित होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि अदालत की ओर से निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद भी कार्यक्रम जारी रहा।

कार्यक्रम से जुड़े वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच किए जाने की संभावना है। 28 अगस्त को टीएमसीपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ताओं को मजबूत और निडर रहना चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा कि जरूरत पड़े तो कार्यकर्ता जेल जाएं, लेकिन राजनीतिक रूप से आत्मसमर्पण न करें। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस जल्द सत्ता में वापसी करेगी और राज्य में नया राजनीतिक इतिहास बनाएगी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से भी पार्टी की लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जल्द छात्र संघ चुनाव कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनाव जल्द कराए जाएंगे। अधिकारी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कई संस्थानों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति को लेकर भी टिप्पणी की। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संगठनों के बीच हालिया झड़पों के बाद छात्र संघ चुनाव का मुद्दा फिर चर्चा में है। विपक्षी दल लंबे समय से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने भी सरकार से तत्काल छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में चुनाव कब कराए जाएंगे। ममता बनर्जी के कार्यक्रम को लेकर दर्ज एफआईआर और छात्र संघ चुनाव के ऐलान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी टकराव को और बढ़ा दिया है।

सीजेपी के ‘तिरंगा मार्च’ पर संकट: ‘सीपी का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्तूबर को रहेगा बंद’, एनडीएमसी का फैसला

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के मुताबिक प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कल यानी 16 अक्तूबर को सेंट्रल पार्क पर तिरंगा मार्च करने का आह्वान किया है। अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर के लिए की थी …

0 comments

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एलान, 17 राज्यों की वोटर लिस्ट में होगा विशेष संशोधन

 SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) कराएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्यों को सूचित किया है। इन 17 राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा भी शामिल हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, …

0 comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी की राष्ट्रपति को चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रोकने की मांग

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को चिट्ठी लिखी है। चिट्टी में राहुल ने लिखा है कि 19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद …

0 comments

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का घर बसाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के अपने संकल्प को निरंतर सिद्ध कर रही है। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन व जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।प्रदेश भर में इस कल्याणकारी योजना के तहत अब तक कुल …

0 comments

कसारी-मसारी की पहचान को मिटाएगी योगी सरकार, अतीक का गढ़ ‘कृष्ण पुरी’ के नाम से जाना जाएगा, सीएम का एलान

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्म लोक आवास योजना के लिए भूमि पूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यह क्षेत्र कसारी मसारी के नाम से नहीं बल्कि कृष्ण पुरी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज …

0 comments

त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आगामी दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों में जुट गई है। त्योहारों के दौरान घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम पर …

0 comments

लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद और 29 निलंबित

नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चल रही जांच में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लखनऊ में दवाओं के सबसे बड़े बाजार अमीनाबाद पर कड़ा प्रहार किया है। एफएसडीए की जांच के घेरे में आए प्रतिष्ठानों में से 14 के औषधि लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि 29 के लाइसेंस निलंबित हैं। …

0 comments

नेपाल में देखी गई शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, लखनऊ पुलिस ने घोषित किया है ईनाम

 राजधानी लखनऊ के बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे की नेपाल में घूमते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिनसे कन्फर्म हो रहा है कि वो नेपाल में ही है और वहां से कहीं और भागने की तैयारी में है। श्रद्धा दुबे ने …

0 comments

प्रयागराज का कसारी-मसारी: अब माफिया का खौफ नहीं, आकार लेंगे गरीबों के ख्वाब.

जहां कभी माफिया का भय था, वहां अब बच्चों के कहकहे गूंजेंगे। जहां कभी दबंगई की दीवारें खड़ी थीं, वहां अब गरीबों के सपनों के दरवाजे खुलेंगे। जहां कभी कब्जे का अहंकार था, वहां अब गरीब के अपने घर का अभिमान होगा। यह केवल जमीन का बदलता स्वरूप नहीं है। यह उत्तर प्रदेश में बदलती …

0 comments

यूपी चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा दांव, OBC के छोटे जातीय समूहों के बीच बड़े चेहरे उतारेगी पार्टी.

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी वोटबैंक पर कर रही है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने चुनावी राज्यों में दिग्गज नेताओं को विधान सभा क्षेत्रों में उतारकर पांच हजार से कम वोटों वाली यानी छोटे जातीय समूह वाली जातियों …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button