गोरखपुर: युवती की गला रेतकर हत्या, बगीचे में मिला शव

गोरखपुर। रामचंद्र: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। बतादे कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर गांव में सुबह एक युवती की गला रेतकर बगीचे में फेंकी गई लाश मिली । सब्जी तोड़ने गई महिलाओं ने युवती का शव देखकर युवती के घरवालों को सूचना दी। वही युवती के गले में तीन जगह नुकीले हथियार से हमला करने के निशान भी मिले । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बतादे मृतक की पहचान अनीता (18) पुत्री मुख्तार निषाद निवासी ठाकुरनगर गांव के अजगरहा टोला निवासी की रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुख्तार निषाद फर्नीचर का काम करते हैं। चार बच्चों में दूसरे नंबर की बेटी अनीता कमरे में सोई थी। रात में 12 बजे छत पर सोने चली गई।

बतादे सुबह छह बजे गांव के घनश्याम की पत्नी सब्जी तोड़ने खेत की तरफ गई तो बगीचे में खून से लथपथ अनीता का शव देख शोर मचाते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर कैंपियरगंज थाना प्रभारी नवीन सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

वही एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जाँच चल रही है और सर्विलांस की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button