दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल, आतिशी-सौरभ भारद्वाज समेत 500 से ज्यादा हिरासत में, इंटरनेट सेवा पर रोक

रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट सेवा शाम 9 बजे तक बंद रखने की व्यवस्था की गई थी। यह कदम प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत उठाया गया।

नयी दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, आतिशी, विधायक संजीव झा और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेता और छात्र कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और नयी दिल्ली जिले में बीएनएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए गए थे। प्रदर्शनकारी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी दलों और कुछ नागरिक संगठनों की ओर से सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज जंतर-मंतर पहुंचने के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने प्रदर्शन की अनुमति के लिए पहले ही पत्र दिए थे और वह इसे लोकतांत्रिक अधिकार के तौर पर देखती है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर रोड पर बैरिकेडिंग की गई और यातायात को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की। प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने के लिए धारा 163 लागू की थी।

दिल्ली मेट्रो ने भी सुरक्षा कारणों से नयी दिल्ली और आसपास के कई स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद किया। रिपोर्टों के मुताबिक 11 मेट्रो स्टेशनों पर यह प्रतिबंध लगाया गया, जबकि कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रही। प्रदर्शन स्थल के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी अस्थायी रूप से निलंबित किया गया।आरजेडी सांसद मनोज झा भी जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन के लिए अनुमति की आवश्यकता पर सवाल उठाया और कहा कि गांधी जयंती के दिन शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार का हिस्सा है। उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक आरोप भी लगाए। वहीं, पुलिस का पक्ष है कि प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी और धारा 163 लागू होने के कारण भीड़ जुटने पर कार्रवाई की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे एसआइआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज करा रहे हैं।

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट”

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- गांधी जयंती पर प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी का मंत्र है। इसे अपनाकर …

0 comments

पायलट स्मित मच्छार ने PM मोदी को बताया “हमले के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ता रहा” उसी से मिली हिम्मत.>!

नयी दिल्ली। फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान उस खौफनाक घटना का अनुभव साझा किया, जब उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर स्थिति के बावजूद मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसमें सवार करीब 170 यात्रियों …

0 comments

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल, आतिशी-सौरभ भारद्वाज समेत 500 से ज्यादा हिरासत में, इंटरनेट सेवा पर रोक

नयी दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, आतिशी, विधायक संजीव झा और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेता …

0 comments

SIR के खिलाफ जंतर मंतर पर आप के प्रदर्शन को लेकर 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

नयी दिल्ली । दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप), वामपंथी दलों और छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर …

0 comments

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन को लेकर तनाव, गेट नंबर 6 पर भारी सुरक्षाय जुटने लगे समर्थक

मुंबई । गांधी जयंती के मौके पर मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा घेरे में है। सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने आंदोलन की शुरुआत शिवाजी पार्क से करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन शाम 4 बजे गेट …

0 comments

UCC कानून करने वाला गुजरात बना दूसरा राज्य,राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी

नयी दिल्ली । गुजरात में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के यूसीसी कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसके लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। अब राज्य सरकार की ओर से नियमों और आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद इसे लागू किया …

0 comments

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का बदलेगा स्वरूप, 1140 करोड़ से फोरलेन बन रहा आस्था का पथ

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आस्था के साथ विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। दीपोत्सव से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबे हिस्से का चैड़ीकरण कर …

0 comments

मॉनसून की विदाई शुरू, फिर भी 7 दिन बारिश से राहत नहीं, यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट

नयी दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 2 से 8 अक्टूबर के बीच पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। …

0 comments

अशांत दुनिया में भारत की जिम्मेदारी अहम, भागवत ने धर्म और राष्ट्र को बताया जुड़ा हुआ

मुंबई । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं हैं तथा दुनिया के सामने मौजूद कई चुनौतियों से निपटने में देश की विशाल ज्ञान-परंपरा की भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने अखिल भारतीय विहार सेवा समूह के 14वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button