
नयी दिल्ली । उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग (आइएमडी) ने अगले कई दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने डिप्रेशन का असर उत्तर और मध्य भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 19 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार और झारखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आइएमडी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 अगस्त और 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

बिहार में 19-20 अगस्त और 24-25 अगस्त को बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि 21 से 23 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। झारखंड में 19 अगस्त के अलावा 22 से 25 अगस्त के दौरान भी कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
20 और 21 अगस्त को भी राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 19 से 22 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तराखंड में 19 से 25 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 19-21 अगस्त और 23-24 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है। विदर्भ में 19 से 23 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 19-20 अगस्त तथा 23-25 अगस्त के बीच तेज बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में 19 से 23 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 से 25 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। ओडिशा में 21 से 25 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है, जबकि 19-20 अगस्त को भी तेज बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 19-22 अगस्त और 23-25 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 19 से 22 अगस्त के बीच बारिश और कुछ इलाकों में आंधी-बिजली का अलर्ट है। दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 19 से 25 अगस्त के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में 21-22 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 19 से 25 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है।
मोदी सरकार का GenZ प्लान तैयार, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिया नया टास्क.
केंद्र सरकार ने GenZ का दिल जीतने के लिए नया प्लान तैयार किया है। मोदी सरकार एक ऐसे देशव्यापी प्रोग्राम की तैयारी कर रही है, जिससे सरकार और युवाओं के बीच सीधा कनेक्ट किया जा सके। मोदी सरकार के GenZ प्लान के तहत सभी केंद्रीय मंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत केंद्रीय …
यूपी-जापान पार्टनरशिप का नया दौर; सेमीकंडक्टर, EV और ऑटो सेक्टर में बंपर निवेश को तैयार जापानी कंपनियां.
जापान और उत्तर प्रदेश के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित राउंडटेबल मीटिंग में विभिन्न जापानी और भारतीय कंपनियों के बिजनेस लीडर्स एवं सीईओ ने उत्तर प्रदेश में अपने अनुभव, वर्तमान निवेश, विस्तार योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं को साझा किया। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, ऑटो कंपोनेंट, ईवी, …
योगी सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त, जांच में 6066 स्कूली वाहन मिले अनफिट, 356 हुए सीज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में मिशन सेफ फ्यूचर के साथ ही कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के साथ-साथ वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन भी करा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल में स्कूली वाहनों की …
यूपी में डिजिटल शिक्षा की लंबी छलांग, ‘दीक्षा’ पोर्टल पर 27 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन; देश में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी.
किताब, ब्लैकबोर्ड और कक्षा से आगे बढ़कर जब पढ़ाई मोबाइल, कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास तक पहुंचती है, तो ज्ञान की पहुंच भी व्यापक होती है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को इसी व्यापक पहुंच से जोड़ते हुए दीक्षा (DIKSHA) के उपयोग और डिजिटल शिक्षण संसाधनों के विस्तार पर जोर दिया है। इसका …
भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी.
उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मजबूत कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल नीतियों ने उत्तर प्रदेश को सबसे संभावनाशील निवेश स्थलों में शामिल कर दिया है। जापान अब प्रदेश की विकास यात्रा में केवल निवेशक …
UP में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त तक कई राज्यों में बरसेंगे बादल
नयी दिल्ली । उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग (आइएमडी) ने अगले कई दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने डिप्रेशन का असर उत्तर और मध्य भारत …
UP में 3 हजार करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10 हजार से अधिक रोजगार के द्वार
विजय कुमार निगम नई दिल्ली:- उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ती औद्योगिक साझेदारी ने बुधवार को बड़ी छलांग लगाई। नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के ₹3,195 करोड़ के प्रोजेक्ट की वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग की गई। यीडा क्षेत्र में लगने वाली …
झारखंड में छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम, जांच नहीं हुई तो फिर रांची में जुटेंगे छात्र
रांची । झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ कई दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन फिलहाल समाप्त हो गया है। जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच ने मंगलवार को आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। इससे एक दिन पहले सोमवार देर शाम देवेंद्रनाथ गुट ने भी अपना आंदोलन वापस लेने का …
बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बुजुर्गों की गरिमा पर जोर
दिल्ली । नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनकी गरिमा को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर माता-पिता अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि बुजुर्गों की बढ़ती उम्र को असुरक्षा, उपेक्षा या अपमान का कारण नहीं बनाया …
पंजाब के सीमावर्ती सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस न मनाने पर NHRC सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़ । पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित नहीं किए जाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की बेंच ने इस मामले में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने भारत सरकार के …




