
दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई कर दिया है। जिसका मतलब है कि अब जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। इसी पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बोला, जहां बैठेंगे वही जंतर-मंतर बन जाएगा।
इंडी गठबंधन द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जा रहे मार्च में शामिल हुए अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो बोले, ‘जो कमजोर लोग होते हैं वो पुलिस को आगे करते हैं। वो जानते हैं कि वो गलत हैं। वो अपनी गलती को छिपाने के लिए फोर्स को आगे कर रहे हैं।’

जंतर-मंतर पर क्या बोले अखिलेश?
जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए बंद करने पर अखिलेश बोले, ‘जंतर मंतर ही तो खत्म हुआ है। लोकतंत्र में धरने का और प्रदर्शन के अधिकार को तो नहीं रोका गया है। जहां धरना दे देंगे, वही जंतर-मंतर हो जाएगा।’




