PM मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देवशयनी एकादशी की बधाई दी

जेपी नड्डा ने लिखा, आप सभी को देवशयनी (आषाढ़ी) एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। पावन चतुर्मास के शुभारंभ का यह पुण्य अवसर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे।

नयी दिल्ली देशभर में देवशयनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आषाढ़ी एकादशी के पवित्र मौके पर बधाई। यह शुभ दिन भक्ति और दया के हमेशा रहने वाले संदेश के बारे में है। भगवान विट्ठल का आशीर्वाद खुशी, मेलजोल और खुशहाली लाए और हमें एक बेहतर समाज की ओर ले जाए। वह हर इंसान की भलाई और इज्जत के लिए बिना थके सेवा करने और काम करने के हमारे इरादे को और मजबूत करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हमें सेवा, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल की कृपा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक्स पर एक श्लोक, सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत्सुप्तं भवेदिदम्, विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत्सर्वं चराचरम्घ्ष् साझा किया।

जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपादृष्टि आप सभी पर सदैव बनी रहे।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक्स पोस्ट में लिखा, सभी लोगों को आषाढ़ एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। इस शुभ दिन पर, श्री पांडुरंग विट्ठल और माता रुक्मिणीदेवी की दिव्य कृपा सभी पर बनी रहे। भक्ति, विश्वास और समर्पण की भावना से भरे इस पवित्र दिन पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य में सुख, शांति, खेती-बाड़ी में खुशहाली और सेहत बनी रहे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, सभी को टोली एकादशी (आषाढ़ी एकादशी) के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री महाविष्णु का दिव्य आशीर्वाद हर घर को शांति, समृद्धि, खुशी, अच्छी सेहत और आध्यात्मिक शक्ति से भर दे। यह पावन अवसर हमें भक्ति, करुणा, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे। सभी को पवित्र और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण टोली एकादशी (आषाढ़ी एकादशी) की शुभकामनाएं।

यूपी में 2078 करोड़ का बड़ा निवेश, उन्नाव में लगेगी क्राउन होल्डिंग्स की पहली बेवरेज कैन फैक्ट्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। प्रदेश की आकर्षक एफडीआई नीति-2023 के तहत वैश्विक पैकेजिंग कंपनी क्राउन होल्डिंग्स की भारतीय इकाई क्राउन पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने …

0 comments

रायबरेली में बनेगा यूपी का पहला बागवानी महाविद्यालय, 22 हेक्टेयर जमीन के ट्रांसफर का काम तेज, 50 करोड़ से होगा निर्माण

प्रदेश में पहला उद्यान महाविद्यालय स्थापित किए जाने की प्रक्रिया अब तेज होने जा रही है। रायबरेली में प्रस्तावित इस महाविद्यालय के स्थापना के लिए 22 हेक्टेयर जमीन कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को निश्शुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने स्वीकृति दी थी। अब शासन ने कृषि …

0 comments

सत्य निकेतन पीजी हादसा: दीवार तोड़ी, बेसमेंट में भरा मलबा, इमारत में काम करवा रहे कॉन्ट्रैक्टर ने खोला राज.

सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक पीजी हादसे की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लापरवाही की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि जर्जर इमारत में रेनोवेशन के दौरान बेसमेंट में करीब तीन ट्रक मलबा भर दिया गया था। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए जगह बनाने …

0 comments

‘भारत के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देंगे’: दिसानायके की दो टूक, श्रीलंका ने चीन को दिखाया आईना?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार …

0 comments

कौन है अमेरिकी मैथ्यू वान डाइक, जिस पर UAPA केस हटने से भारत में मचा सियासी घमासान, मामला क्या?

इस साल मार्च में कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़े गए अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वान डाइक को लेकर भारत में छह महीने बाद राजनीति गरमा गई है। दरअसल, वान डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को 13 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद इनके खिलाफ देश की आतंक-रोधी एजेंसी- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच कर रही …

0 comments

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कौन?: एनआईए की चार्जशीट में कई खुलासे, बताया कार में बैठकर कैसे किया धमाका.

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार विस्फोट की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा दावा किया है। एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, इस हमले का कथित मास्टरमाइंड उमर उन नबी था, जो विस्फोट में मारा गया था। जांच एजेंसी ने उसे कथित तौर पर फिर से सक्रिय किए गए …

0 comments

राहुल गांधी ने सड़कों के गड्ढों पर अफसरों को घेरा, तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम …

0 comments

बेटियों के आत्मसम्मान,सुरक्षा,गरिमा व नेतृत्व क्षमता के लिए विद्यालयी वातावरण को अधिक संवेदनशील बना रही सरकार 

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- योगी सरकार बालिकाओं की शिक्षा को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा, गरिमा और नेतृत्व क्षमता से जोड़ते हुए विद्यालयी वातावरण को अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में बच्चों के आत्मसम्मान को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दों पर शिक्षकों की समझ विकसित की जा रही है। रूप-रंग …

0 comments

मानदेय बढ़ने की घोषणा से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं में खुशी की लहर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से उनमें खुशी की लहर है। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने इसे अपने श्रम और जिम्मेदारियों के सम्मान के साथ-साथ परिवार के लिए बड़ी राहत बताया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी …

0 comments

काशी में बोले CM योगी “प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दो-दो यूनिफार्म देगी सरकार”

वाराणसी, (यूएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी के रूद्राक्ष कनवेंशन सेंटर में नवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए कहा कि आंगबनाडी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को भी दो-दो यूनिफार्म दिया जाएगा। 2017 के पहले आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल थे और शराब माफिया पोषाहार का वितरण करते थे। गलती ऊपर के लोग करते …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button