लापता हुई महिला का एटीवी पर मिला शव, पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल


मथुरा: थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला का शव एटीवी मथुरा(आर्मी क्षेत्र)पर पुलिस को शाम करीब 5:30 बजे मिला। महिला का नाम मायावती व उम्र क़रीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला के तीन छोटे बच्चे है। मृत महिला मायावती पत्नी चरन सिंह निवासी शक्तिधाम कॉलोनी औरंगाबाद की रहने वाली है।

मृत महिला 12 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे घर से सब्जी लेने टाऊनशिप से मंडी चौराहे को निकली थी लेकिन घर वापिस नही पहुँची।परिवार जनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन महिला का पता न चलने पर परिवारजनों ने थाना सदर बाजार में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पीड़ित के भाई पवन चौधरी ने बताया कि मेरी बहन पढ़ी लिखी शिक्षित महिला थी। लंबे समय से अपने परिवार में राजी खुशी रह रही थी। मेरे द्वारा निरंतर अपनी बहन को खोजने हेतु पुलिस प्रशासन से आग्रह किया जा रहा था। यदि पुलिस अपना काम जिम्मेदारी से करती तो आज मेरी बहन मेरे साथ होती। पुलिस की लापरवाही के चलते आज मेरी बहन का शव बरामद हुआ है। मेरी बहन के शव को जब मैंने आकर देखा तो उसका चेहरा जला हुआ था। मेरी बहन की हत्या की गई है।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। परिवारजनों द्वारा मृत महिला की डेड बॉडी को नही ले जाने दिया जा रहा है। अभी तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है।

रिपोर्ट: शुभम चौधरी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *