महोबा: कोविड गाइडलाइंस का हो रहा है खुला उल्लंघन, रोडवेज बस स्टैंड में कोरोना से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं

बस स्टेशन महोब डीपो

महोबा। महोबा जिले के परिवहन विभाग में प्रशासन द्वारा जारी की कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन देखने को मिल रहा है। रोडवेज बस स्टैंड पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना तो दूर बसों को भी सैनिटाइज नहीं कराया जा रहा है। रोडवेज बस स्टैंड में कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजामों की हकीकत जमीनीस्तर में कुछ और ही है बसों में सोसल डिस्टेंसिग व मास्क के बिना ही यात्री यात्रा कर रहे है और विभागीय अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में मस्त है।

समाजिक दूरी का भी कोई पालन नही

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दूसरे चक्र में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिलाधिकारी महोबा सत्येंद्र कुमार ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों व कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश दिए थे। लेकिन महोबा रोडवेज परिसर में इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। रोडवेज बस स्टैंड में कोरोना से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जबकि बस स्टैंड से विभिन्न जनपदों के लिए बसों का परिवहन किया जाता है।

बिना मास्क लगाये सफर करते लोग

रोडवेज आने वाले यात्रियों की न तो थर्मल स्क्रीनिंग होती मिली और न ही बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बसों में सवार अधिकांश यात्री बिना मास्क यात्रा करते नजर आ रहे है। बस स्टैंड से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में दो दर्जन यात्री सवार मिले न उनके चेहरों पर मास्क थे और न ही वे उचित दूरी का पालन कर रहे थे। बसें दिल्ली से आ जा रहीं हैं लेकिन रोडवेज प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है ऐसे में जिले में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना है।

हेमन्त मिश्रा (ए.आर.एम.महोबा) ने सफाई देते हुए बताया कि कोविड को देखते हुए 15 दिन में एक बार बसों को सेनेटाइज कराया जा रहा है। बसों में 50 यात्रियों के सफर करने का कोविड नियम में अनुमति है और हमारे कर्मचारी यात्रियों को सेनेटाइज करा रहे है और मास्क के लिए प्रेरित कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button