अज्ञात वाहन की ठोकर से जंगली सूअर की हुई मौत

वाल्मीकि नगर: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में वन्यजीवों का विचरण सामान्य घटना बन चुकी है।

इसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह सिंचाई विभाग के शीर्ष कार्य अंचल कार्यालय के सामने वन क्षेत्र से भटक कर आए एक जंगली सूअर की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही वन कर्मियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सूअर के शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को वन क्षेत्र के अंदर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस बाबत वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन चालक के बाबत जानकारी प्राप्त की जा रही है। वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button