योगी सरकार की नीतियों से उ.प्र. में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी के साथ उद्योगों को मिल रही सरकारी सुविधाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। मंगलवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी  की मौजूदगी में शुरू हुए दो दिवसीय उ.प्र. टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 में उद्योगपतियों ने प्रदेश में बदले कारोबारी माहौल की खुलकर सराहना की।

         बरेली के राम कुमार एग्रो के राहुल अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों की ओर से उद्योगपतियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लगातार मार्गदर्शन और सहयोग किया जा रहा है। प्रदेश में नई इंडस्ट्री स्थापित हो रही हैं और कारोबारी अब निडर होकर निवेश करने का माहौल महसूस कर रहे हैं। उनकी फैक्ट्री में करीब 500 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी देते हुए उन्होंने बिजली आपूर्ति, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार को उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

            गाजियाबाद की एफको एक्सपोर्ट्स की आरुषि सिंघल ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। सरकारी सहयोग से उद्योगों को विस्तार का प्रोत्साहन मिल रहा है। उनकी इंडस्ट्री में करीब 800 लोग कार्यरत हैं और आने वाले समय में रोजगार बढ़ाने की योजना है। उन्होंने टीयूएफ योजना के तहत करीब 25 प्रतिशत सरकारी सहायता और एक्सपोर्ट लाइसेंस सहित अन्य सब्सिडी का भी उल्लेख किया।

       टांडा स्थित पार्थ थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड के अम्बिका प्रसाद पांडे ने टेक्सटाइल सेक्टर के लिए लागू नीतियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि कंपनी को 35 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी और 60 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी का लाभ मिला है। करीब 150 करोड़ रुपये के निवेश और कई हजार लोगों को रोजगार देने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण योजनाओं के माध्यम से उद्योगों को कुशल कारीगर भी उपलब्ध हो रहे हैं।

                   रामपुर के जीएसएल स्पिनर्स के के.के. जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था, लगातार बिजली, सिंगल पोर्टल से अप्रूवल और मजबूत परिवहन व्यवस्था ने उद्योग स्थापित करना आसान बनाया है। कंपनी करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और लगभग 700 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। किसी भी निवेशक के लिए कानून-व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है और इस दिशा में प्रदेश में काफी सुधार हुआ है। योगी सरकार की औद्योगिक नीतियां केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में था उत्तर प्रदेश, वर्ष 2017 से पहले अराजकता व विपन्नता: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाला है। यहां की भूमि अत्यंत उर्वरा है और जल संसाधन भी प्रचुर मात्रा में है। लोकभवन में शुक्रवार मिशन कर्मयोगी के तहत “साधना श्रृंखला” की उत्तर क्षेत्रीय कार्यशाला का …

0 comments

उत्तर प्रदेश में सरकारी काम देख खुश हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, यूपी को बताया देश का रोल मॉडल

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से ही प्रशासनिक सुधारों को प्राथमिकता देते हुए ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया गया है, जिसमें नागरिकों का विश्वास बढ़े। साथ ही सरकारी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनें। उत्तर प्रदेश ने इन सुधारों को अपनाने …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक आम आदमी का अपने काम के लिए कार्यालय दर कार्यालय भटकना पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है। किसी बुजुर्ग, युवा, महिला, किसान या जरूरतमंद को निराश लौटना पड़े और उसे समयबद्ध समाधान न मिले, तो लोक सेवा का उद्देश्य पूरा नहीं होता। नागरिक …

0 comments

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

विजय कुमार निगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग की भूमिका अब केवल जमीन के रिकॉर्ड के रख-रखाव तक सीमित नहीं रह गई है। योगी सरकार में ग्रामीण परिवारों को आवासीय संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराने, किसानों की डिजिटल पहचान तैयार करने और सहायता राशि के भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष ध्यान दिया …

0 comments

UP MLC Election 2026: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने किया मतदान, विधान परिषद निर्वाचन की वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक-स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ वोट डाला। लखनऊ में ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भी मतदान किया। उत्तर विधान परिषद की 11 सीटों के …

0 comments

आगरा में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल,क्षेत्रों के चुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल गरमाया

आगरा । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के दौरान आगरा में राजनीतिक माहौल गरमा गया। आगरा शिक्षक खंड से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत के दौरान वह …

0 comments

अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट, ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस को इस धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) …

0 comments

जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता: सीएम योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक …

0 comments

दिल्ली के कुछ स्कूलों को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया गहन तलाशी अभियान

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना के पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल …

0 comments

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: यूपी में अब तक 28438 जोड़ों के थामा एक-दूजे का हाथ, 11540 आवेदन कैंसिल

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक 28,438 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। वहीं, योजना का लाभ लेने के लिए मिले आवेदनों में 11,540 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। हरदोई 1385 जोड़ों के विवाह के साथ पहले स्थान पर है, जबकि सीतापुर में 1335 जोड़ों का विवाह कराया …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button