
नयी दिल्ली । भगोड़े कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर बैंक कर्ज और रिकवरी को लेकर चर्चा में हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि 31 अगस्त 2026 तक माल्या से करीब 8,751.86 करोड़ की रकम अभी भी वसूल की जानी बाकी है। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब माल्या की ओर से दावा किया गया है कि बैंकों ने उनकी देनदारी से ज्यादा रकम वसूल कर ली है। विजय माल्या ने साल 2020 में बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।

उन्होंने अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को खत्म करने की मांग की थी। माल्या की दलील थी कि बैंकों और उनके बीच वित्तीय विवाद काफी हद तक सुलझ चुका है और उनकी संपत्तियों से पर्याप्त रकम की रिकवरी की जा चुकी है। हालांकि, कोर्ट के निर्देश के बाद दाखिल दस्तावेजों में एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने अलग स्थिति बताई है। बैंकों के मुताबिक, डेट रिकवरी ऑफिसर के जरिए करीब घ्10,270 करोड़ की रकम अस्थायी रूप से रिकवर की गई है। इसके अलावा डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल में मामला जाने से पहले 544.58 करोड़ की अतिरिक्त रिकवरी भी हुई थी। बैंकों की ओर से दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, जनवरी 2026 में विजय माल्या से 8,135.63 करोड़ की रकम वसूलना बाकी थी। बाद में अन्य खर्चों और देनदारी में हुई बढ़ोतरी के चलते 31 अगस्त तक यह आंकड़ा बढ़कर करीब घ्8,751.86 करोड़ हो गया। कंसोर्टियम का कहना है कि रिकवरी के आंकड़े को मौजूदा बकाया से अलग करके नहीं देखा जा सकता, क्योंकि रिकवरी सर्टिफिकेट के तहत देनदारी और अन्य देनदारी बाकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, माल्या से जुड़ी करीब घ्14,131.6 करोड़ की संपत्तियां सरकार को जब्त हुई थीं और बाद में एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को बहाल की गईं। हालांकि म्क् का कहना है कि संपत्तियों की सिविल रिकवरी से मनी लॉन्ड्रिंग की आपराधिक कार्यवाही अपने आप खत्म नहीं होती। वहीं माल्या की ओर से तर्क दिया गया है कि यदि मूल देनदारी से ज्यादा रकम की रिकवरी हो चुकी है, तो आपराधिक कार्यवाही को समाप्त किया जाना चाहिए। कंसोर्टियम ने इस दलील का विरोध किया है और कहा है कि कुछ संलग्न शेयर अभी भी बेचे नहीं गए हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। फिलहाल बैंक रिकवरी और आपराधिक कार्यवाही से जुड़े दोनों पहलुओं पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।
योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा: 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार में पुलिस और प्रशासन ने कई स्तरों पर कार्रवाई की है। साइबर अपराध के मामलों में 874 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की धनराशि फ्रीज या होल्ड कराई गई। वहीं 23,601 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी …
CM योगी आज देंगे स्कॉलरशिप का तोहफा, छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
प्रदेश में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति आज से मिलना शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम …
प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय का पहला बयान, बोले- मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने का अभारी रहूंगा
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है। इसके बाद अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म …
साइबर ठगी के बाद धनराशि को रोकने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला उ.प्र.
विजय कुमार निगम लखनऊ:- साइबर ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई को तकनीक के जरिए मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर अपराध की रोकथाम के साथ ही ठगी के बाद धनराशि को रोकने और वापस कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सितंबर में साइबर …
खड़गे ने PM मोदी से कर्नाटक को 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता देने की मांग की
नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि राज्य के लिए 3,705.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी की जाए। खड़गे ने प्रधानमंत्री को एक अक्टूबर को लिखे गए पत्र की प्रति शनिवार को श्एक्सश् पर …
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, अमित शाह ने दी जानकारी
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के कुख्यात सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से प्रत्यर्पित किया गया है। शाह ने इसे मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि सिंह ने नवाब विर्क की फर्जी पहचान के तहत …
प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल
कासुगाई । एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया है। वह कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। प्रणवी ने इवेंट के आखिरी दिन ईवन पार 70 का स्कोर …
Asian गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
नयी दिल्ली । एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शनिवार को निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अपना 19वां …
विजय माल्या से अब भी वसूलने हैं 8,752 करोड़, SBI कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली । भगोड़े कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर बैंक कर्ज और रिकवरी को लेकर चर्चा में हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि 31 अगस्त 2026 तक माल्या से करीब 8,751.86 करोड़ की रकम अभी भी वसूल की जानी बाकी है। …
उपराष्ट्रपति “ऐसा नहीं हुआ तो लोग लोकतंत्र में अपना विश्वास खो सकते हैं”
नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा नहीं होने पर युवाओं का लोकतंत्र में विश्वास कम हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समावेश विकास को …




