बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, कहा- नहीं जारी की अधिसूचना

नयी दिल्ली । बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रिपोर्ट को सरकार ने गुरुवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) का बताया जा रहा एक राजपत्र वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने एसबीआई समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पोस्ट में आगे बताया गया,ष्जो दस्तावेज वायरल हो रहा है वह फर्जी है।

वित्त मंत्रालय ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है, जिसमें सरकारी बैंकों के लिए हर शनिवार को अवकाश घोषित किया गया हो। सोशल मीडिया पर भारत का राजपत्र नाम से एक दस्तावेज वायरल हो रहा था, जिसमें लिखा हुआ था कि विनिमय लेख अधिनियम, 1881 (1881 का 26) की धारा 25 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत सरकार, लोकहित में, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (जिसमें भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है) की सभी शाखाओं में, प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में घोषित करती है। साथ ही कहा कि यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे पहले सरकारी बैंक कर्मचारियों ने सप्ताह में 5 दिन कार्यदिवस को लेकर 28-30 सितंबर तक की हड़ताल का ऐलान किया था। हालांकि, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच रविवार रात हुई बैठक में विभिन्न लंबित मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद आंदोलन और हड़ताल के कार्यक्रम को स्थगित करने पर सहमति बनी। यूएफबीयू के मुताबिक, रविवार रात करीब 9.30 बजे आईबीए और यूएफबीयू के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। विस्तृत चर्चा के बाद शेष शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर आगे बातचीत और समाधान की प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया गया। इसके बाद यूएफबीयू ने अपने प्रस्तावित आंदोलनात्मक कार्यक्रमों और हड़ताल को टालने पर सहमति जताई। बैठक में तय किया गया कि बैंकों में शेष शनिवार को भी अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार के लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। यह समिति पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से जुड़े सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी। इसके साथ ही विभिन्न हितधारकों से चर्चा कर ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जो कर्मचारियों और अन्य पक्षों के साथ-साथ बैंक ग्राहकों के लिए भी स्वीकार्य हो।

मुख्यमंत्री योगी: 2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी, घुटने टेके जाते थे और पुलिस मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही …

0 comments

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में …

0 comments

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

0 comments

CM योगी “पुलिस रिफॉर्म लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना UP, सात पुलिस कमिश्नरेट कर रहे काम”

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में माफिया का प्रभाव था और पुलिस के सामने भी गंभीर चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में सरकार माफिया के सामने झुकती थी, जबकि अब पुलिसिंग में …

0 comments

श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026

निशिन । एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज …

0 comments

बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, कहा- नहीं जारी की अधिसूचना

नयी दिल्ली । बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रिपोर्ट को सरकार ने गुरुवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पीआईबी की …

0 comments

जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, सरकार ने ईवी नीति-2026 अधिसूचित की

श्रीनगर । श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद इस नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ, किफायती और मौसम के अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन …

0 comments

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया ‘नायक’

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में …

0 comments

भारतीय पायलट मच्छार की बहादुरी को खड़गे ने सराहा, अदम्य साहस को किया सलाम

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फ्लाई दुबई के विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त कराने के अपने सहयोगी पायलट के प्रयास को बहादुरी से रोकने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बृहस्पतिवार को सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं भारतीय …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button