“आपका नाम तो चंद्र से जुड़ा..”, चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद PM MODI ने ISRO प्रमुख को किया फोन | BREAKING NEWS

नई दिल्ली, एएनआई। भारत ने चंद्रमा पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने ISRO प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर दक्षिण अफ्रीका से फोन किया और बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, ” आपका तो नाम सोमनाथ और सोमनाथ नाम चंद्रमा से जुड़ा हुआ है और इसलिए आपके परिवारवाले भी आज बहुत आनंदित होंगे।”

भारत ने चंद्रमा पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने ISRO प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा आपका तो नाम सोमनाथ और सोमनाथ नाम चंद्रमा से जुड़ा हुआ है और इसलिए आपके परिवारवाले भी आज बहुत आनंदित होंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”मेरी तरफ से आपको आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और सबको मेरी तरफ से अभिनंदन कर दीजिए। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबको बेंगलुरु में भी बधाई दूंगा।”

गर्व से चौड़ा हर भारतीय का सीना- पीएम

चंद्रयान-3 मिशन के बाद प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। इस दौरान भी उन्होंने मिशन सफल होने को लेकर इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की थी। पीएम ने संबोधन में कहा था कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। 

चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत एकलौता देश 

चंद्रयान मिशन के बाद इसरो प्रमुख ने वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इसरो प्रमुख ने कहा था कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रचा है। 

बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। साउथ पोल पर आज से पहले किसी भी देश ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button