
सूरत करोड़ों रुपये का कारोबार, तीन बड़ी दुकानें, बेहतर भविष्य और हर तरह की सुख-सुविधाएं होने के बावजूद अगर कोई पूरा परिवार सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास की राह चुन ले, तो यह फैसला हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है। गुजरात के सूरत में रहने वाला एक जैन परिवार इन दिनों अपने इसी फैसले को लेकर चर्चा में है। परिवार के मुखिया दिलीप भाई भोगर, उनकी पत्नी और दो बेटियां अब सांसारिक मोह-माया का त्याग कर जैन दीक्षा लेने जा रही हैं। परिवार ने 8 फरवरी 2027 को सूरत में दीक्षा ग्रहण करने का निर्णय लिया है।
दिलीप भाई भोगर (47) मूल रूप से राजस्थान के जसवंतगढ़ गांव के रहने वाले हैं। बेहतर भविष्य की तलाश में वह सूरत आए थे। यहां उन्होंने कपड़ा कारोबार में कड़ी मेहनत करके अपनी अलग पहचान बनाई। देखते ही देखते उनका व्यवसाय इतना बढ़ गया कि सूरत के बड़े टेक्सटाइल मार्केट में उनकी तीन दुकानें संचालित होने लगीं। उनके कारोबार का सालाना टर्नओवर करीब 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

लेकिन अब दिलीप भाई ने इस पूरे कारोबार को पीछे छोड़ने का फैसला किया है। उनके साथ पत्नी ज्योति बेन (45), बड़ी बेटी छवि (22) और छोटी बेटी चार्वी (14) भी दीक्षा लेकर संयम का जीवन अपनाएंगी। परिवार में वैराग्य की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी, जब दिलीप भाई की बेटी शैली ने सांसारिक जीवन का त्याग कर जैन साध्वी बनने का फैसला किया। वर्तमान में वह साध्वी दर्शिता के नाम से जानी जाती हैं। बेटी को धर्म और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ते देखकर परिवार के दूसरे सदस्यों के मन में भी वैराग्य की भावना मजबूत होने लगी। धीरे-धीरे दिलीप भाई ने अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया। परिवार की दोनों बेटियों के सामने करियर बनाने के कई अवसर थे। बड़ी बेटी छवि ने ग्राफिक डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी और क्रोशिया आर्ट के जरिए अपना काम भी शुरू कर दिया था। वहीं छोटी बेटी चार्वी फुटबॉल की खिलाड़ी रह चुकी हैं और सूरत में जिला स्तर पर मुकाबलों में हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि, अब दोनों ने अपने करियर और सामान्य जीवन की इच्छाओं को पीछे छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग चुनने का निर्णय लिया है। चार्वी ने नौवीं कक्षा की पढ़ाई भी छोड़ दी है। इस फैसले के पीछे दिलीप भाई का एक गंभीर सड़क हादसा भी अहम वजह बताया जा रहा है। ज्योति बेन के मुताबिक, कुछ समय पहले उनके पति का बेहद खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था। हादसे में उनकी जान बचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन गुरु और ईश्वर की कृपा से वह सुरक्षित ठीक होकर घर लौट आए। इस घटना ने पूरे परिवार को जीवन की अनिश्चितता और सांसारिक सुखों की अस्थायी प्रकृति का एहसास कराया। 8 फरवरी 2027 को प्रस्तावित दीक्षा से पहले पूरा परिवार अपने पैतृक गांव जसवंतगढ़ पहुंचा है। यहां दिलीप भाई और उनके परिवार के सदस्य सादगीपूर्ण जीवन जीने का अभ्यास कर रहे हैं। पैदल यात्राएं करना, साधारण भोजन करना और कठिन अनुशासन का पालन करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। कभी करोड़ों का कारोबार संभालने वाले इस परिवार को अब साधना के रास्ते पर देखकर गांव के लोग भावुक हैं। स्थानीय लोग उनका अभिनंदन कर रहे हैं। एक तरफ जहां परिवार के इस फैसले की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर यह कहानी त्याग, आस्था और जीवन के प्रति बदलते नजरिए का उदाहरण बन गई है।
विधानसभा चुनाव की आहट तेज: कल आगरा में जुटेंगे 5 मंडलों के अधिकारी, आयोग ने तैयार किया मास्टरप्लान
विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी हैं। मेरठ के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था से लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और कार्ययोजना तक …
IndiGo, एअर इंडिया और अकासा ने सऊदी अरब के लिए 30 नवंबर तक सभी उड़ानों को किया रद
सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …
जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …
जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …
सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …
‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …




