बिहार MLC चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए अनंत सिंह, JDU में बगावत के संकेत

पटना । बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अनंत कुमार सिंह ने गुरुवार को पार्टी के रुख से अलग जाते हुए विधान परिषद चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में हिस्सा लिया। मोकामा से विधायक सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को हराने का अपना इरादा पहले ही स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक जुलूस भी निकाला।

  अनंत सिंह ने इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में बगावती तेवर दिखाते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि इस मामले में पार्टी का क्या रुख है। सच्चाई यह है कि उन्होंने (नीरज कुमार ने) कई मौकों पर मेरा विरोध किया है। अब मुझे भी उन्हें उसी तरह जवाब देना है। वह वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव से ही नीरज कुमार से नाराज हैं। उस समय जदयू से नाता तोड़ने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। जदयू ने उनके खिलाफ कुमार को मैदान में उतारा था। हालांकि, सिंह ने बड़े अंतर से अपनी सीट बरकरार रखी थी। कई बार विधायक रह चुके अनंत सिंह जब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन के लिए पहुंचे, तो उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।  समर्थकों ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में नारे लगाए। ललन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसके अंतर्गत मोकामा विधानसभा क्षेत्र आता है। घटनाक्रम पर जदयू के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, श्श्हमारी पार्टी पूरी तरह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ है। उन्हें (अनंत सिंह को) अपने कदम के बारे में खुद जवाब देना चाहिए। हम गठबंधन के सभी आठ उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस महीने के अंत में होने वाले विधान परिषद चुनाव में जदयू चार सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शेष चार सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। रजक ने यह भी कहा, अनंत सिंह से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दी गई है। उचित समय पर उचित कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी: 2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी, घुटने टेके जाते थे और पुलिस मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही …

0 comments

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीर पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की पुलिसिंग में …

0 comments

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

0 comments

CM योगी “पुलिस रिफॉर्म लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना UP, सात पुलिस कमिश्नरेट कर रहे काम”

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में माफिया का प्रभाव था और पुलिस के सामने भी गंभीर चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में सरकार माफिया के सामने झुकती थी, जबकि अब पुलिसिंग में …

0 comments

श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026

निशिन । एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 124 रनों से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल के किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज …

0 comments

बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, कहा- नहीं जारी की अधिसूचना

नयी दिल्ली । बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रिपोर्ट को सरकार ने गुरुवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पीआईबी की …

0 comments

जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, सरकार ने ईवी नीति-2026 अधिसूचित की

श्रीनगर । श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद इस नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नीति के तहत जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ, किफायती और मौसम के अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन …

0 comments

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया ‘नायक’

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में …

0 comments

भारतीय पायलट मच्छार की बहादुरी को खड़गे ने सराहा, अदम्य साहस को किया सलाम

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फ्लाई दुबई के विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त कराने के अपने सहयोगी पायलट के प्रयास को बहादुरी से रोकने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बृहस्पतिवार को सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं भारतीय …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button