रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायबरेली। देश के 74 में स्वतंत्रता दिवस को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा स्थानीय दीप पैलेस पर धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता वअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने झंडारोहण किया।

प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा तथा राजनारायण अग्रहरी, जिला प्रभारी संदीप जैन, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह तनेजा जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता इस समारोह में मौजूद थे।

भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने व्यापारियों को आत्मनिर्भर भारत के लिए देश में बने हुए सामानों का व्यापार करने एवं विदेशी सामान विशेषकर चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान व्यापारियों के योगदान के लिए सराहना की।

झंडारोहण समारोह में जिला उपाध्यक्ष बलदीप सिंह अरोड़ा हरभजन सिंह छाबड़ा जिला युवा महामंत्री दिग्विजय सिंह विरेंद्र अग्रहरि नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता देवेंद्र सिंह खनूजा अंकुर गुप्ता हरीश चंद जायसवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button