
पटना । बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अनंत कुमार सिंह ने गुरुवार को पार्टी के रुख से अलग जाते हुए विधान परिषद चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में हिस्सा लिया। मोकामा से विधायक सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को हराने का अपना इरादा पहले ही स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक जुलूस भी निकाला।

अनंत सिंह ने इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में बगावती तेवर दिखाते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि इस मामले में पार्टी का क्या रुख है। सच्चाई यह है कि उन्होंने (नीरज कुमार ने) कई मौकों पर मेरा विरोध किया है। अब मुझे भी उन्हें उसी तरह जवाब देना है। वह वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव से ही नीरज कुमार से नाराज हैं। उस समय जदयू से नाता तोड़ने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। जदयू ने उनके खिलाफ कुमार को मैदान में उतारा था। हालांकि, सिंह ने बड़े अंतर से अपनी सीट बरकरार रखी थी। कई बार विधायक रह चुके अनंत सिंह जब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन के लिए पहुंचे, तो उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। समर्थकों ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में नारे लगाए। ललन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसके अंतर्गत मोकामा विधानसभा क्षेत्र आता है। घटनाक्रम पर जदयू के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, श्श्हमारी पार्टी पूरी तरह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ है। उन्हें (अनंत सिंह को) अपने कदम के बारे में खुद जवाब देना चाहिए। हम गठबंधन के सभी आठ उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस महीने के अंत में होने वाले विधान परिषद चुनाव में जदयू चार सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शेष चार सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। रजक ने यह भी कहा, अनंत सिंह से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दी गई है। उचित समय पर उचित कार्रवाई की जा सकती है।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अश्विनी वैष्णव बोले ‘पत्रकारिता में आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी’
के0 के0 सक्सेना नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने …
SIR के बाद यूपी में बढ़े 18.84 लाख वोटर, कुल संख्या 13.58 करोड़ के पार; महिला मतदाताओं की भागीदारी में बड़ा उछाल
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद प्रदेश की मतदाता सूची में 18.84 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के लिए आलेख्य (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी कर दी। इसके अनुसार प्रदेश में अब कुल 13.58 करोड़ मतदाता हैं। हालांकि, अनुमानित जनसंख्या के आधार पर …
भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज करेंगे जापानी समकक्षों के साथ 22 मंत्रिस्तरीय वार्ता
नयी दिल्ली रक्षामंत्री राजनाथ टोक्यो में भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चैथी 2 प्लस 2 वार्ता में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह यहां जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इस उच्चस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। यह वार्ता बुधवार से …
यूपी के किसानों की चमकी किस्मत: जापान को भा रहे आलू के फ्लेक्स तो जर्मनी-अमेरिका में बढ़ी सूखी सब्जियों की डिमांड
योगी सरकार प्रदेश को कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में प्रदेश के आलू, अंगूर, अनार, संतरा, तरबूज, मटर, आम और अमरूद जैसे उत्पादों …
चुनाव आयोग के कामकाज और SIR को लेकर विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई
दिल्लीनयी दिल्ली चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में एसआईआर प्रकिया को लेकर दायर राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 9 दिसंबर तय की है। विपक्ष की तरफ से दाखिल नई अर्जी पर याचिकाकर्ताओं की तरफ से …
यूपी के 517 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, 18 विभाग मिलकर देंगे बुनियादी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश में जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार बहुविभागीय समन्वय के साथ काम कर रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास की योजनाएं अलग-अलग विभागों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एकीकृत कार्ययोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में धरती आबा जनजातीय …
भारत-जापान, नौसैनिक युद्धपोतों ने समुद्र में किया युद्धाभ्यास
नयी दिल्ली भारतीय नौसेना के युद्धपोत जापानी नौसेना के वॉर शिप ने समुद्र में साथ-साथ युद्धाभ्यास किया है। इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि शामिल हुआ तो वहीं जापानी नौसेना की ओर से उनके युद्धपोत ‘जेएस इसे’ ने भागीदारी की। दोनों देशों के युद्धपोतों ने यहां अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तालमेल को …
करोड़ों का कारोबार छोड़ संन्यास लेगा सूरत का जैन परिवार, दोनों बेटियों ने भी चुना वैराग्य का रास्ता
सूरत करोड़ों रुपये का कारोबार, तीन बड़ी दुकानें, बेहतर भविष्य और हर तरह की सुख-सुविधाएं होने के बावजूद अगर कोई पूरा परिवार सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास की राह चुन ले, तो यह फैसला हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है। गुजरात के सूरत में रहने वाला एक जैन परिवार इन दिनों अपने इसी …
चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही! आंध्र प्रदेश समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी
नयी दिल्ली बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता और बढ़ सकती है। 17 नवंबर की शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में …
स्कूलों में नया नियम लागू: पहली में 20 और दूसरी कक्षा में 100 का नोट पहचानना जरूरी, तभी ‘निपुण’ माने जाएंगे छात्र
परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चों की पढ़ाई का स्तर केवल किताबों के पाठ याद करने से नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में सीखी गई बातों के इस्तेमाल से भी परखा जाएगा। पहली कक्षा का बच्चा यदि 20 तक गिनती कर सकता है और 20 रुपये का नोट पहचानता है, तभी उसे निर्धारित दक्षताओं के अनुरूप …




