चखनी रजवटिया में कार्तिक पूर्णिमा के नहान मेला में दो दिवशीय निःशुल्क भंडारा का आयोजन

बगहा: जय गुरुदेव संस्था के उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत महाराज के आदेशनुसार प्रखण्ड बगहा एक के चखनी रजवटिया में हर साल की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पुर्णिमा को लगने वाली नहान मेला में इस वर्ष जय गुरुदेव संगत के द्वारा दो दिवशीय निःशुल्क शुद्ध शाकाहारी भोजन भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

दूर दराज से आनेवाले श्रद्धालु भक्त यहां पहुच नारायणी गण्डकी में आस्था की डुबकी लगाते हैं व मेले का आनन्द के साथ लुफ्त उठाते हैं।

यह मेला पचासों वर्ष पुराने समय से लगता चला आ रहा है जो एक यादगार व विख्यात है। जय गुरुदेव संस्था संगत के लोगो ने बताया कि भंडारा का आयोजन कोरोना वैश्चिक महामारी को देखते हुए सोसल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए पालन किया जाएगा। जहां पहुचने वाले सभी मेला भक्त प्रेमी भंडारा का भोजन प्राप्त कर सकेंगे।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button