युवक की मौत होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर साहेबगंज पीएचसी में किया हंगामा

साहेबगंज(मुज़फ़्फ़रपुर)| अमन भारती| केसरिया थाना क्षेत्र के सोबैया निवासी 34 वर्षीय त्रिलोकी पासवान की मौत होने पर मृतक के परिजनों ने इलाज में डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरतने तथा रेफर करने बाद काफी देर से एम्बुलेंस द्वारा एसकेएमसीएच भेजने का आरोप लगाते हुए साहेबगंज पीएचसी में कुछ देर के लिए जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना के नये थानाध्यक्ष अनुप कुमार, दारोगा मो. रुस्तम, एएसआई ब्रजभूषण सिंह पहुंचे। मृतक के परिजन तथा स्थानीय लोग कार्यवाही की मांग कर रहे थे।
पुलिस तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समझाने पर लोग शांत हुए।मृतक के परिजन पंकज पासवान ने बताया कि मृतक त्रिलोकी पासवान को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने लगी। इस दौरान उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे तथा त्रिलोकी पासवान की मौत हो गयी। इसके बाद एम्बुलेंस से एसकेएमसीएच भेज दिया गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button