मिट्टी लदे ट्रेक्टर ट्राली से दबकर आठ वर्षीय बच्ची की मौत

मझौलिया: अहवर कुड़िया के माई स्थान वार्ड 5 में मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली से दबाकर एक आठ वर्षीय लड़की मुन्नी कुंमारी की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना रविवार की संध्या सात बजे की है।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि ट्रैक्टर चालक मन्नान अंसारी का पुत्र फरार होने में सफल रहा। जानकारी इंस्पेक्टर राणा रणविजय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परंतु किसी भी पक्ष से अबतक प्राथमिकी के लिए आवेदन प्रतिवेदित नहीं किया गया है।बताया जा रहा है कि मृत लड़की के पिता बृजकिशोर साह काठमांडू में व्यवसाय करते है।

माई स्थान वार्ड नं 5 से अंसारी टोला वार्ड 4 में मिट्टी ढुलाई का काम हो रहा था। इसी बीच लड़की चपेट में आ गयी। परिजनों के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन था। बताते चले कि ट्रैक्टर मालिक और पीड़ित के परिवार में समझौता वार्ता चल रहा है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button