सहारनपुर: पत्रकार देवेश त्यागी पर हुए हमले का वीडियो हुआ वायरल

सहारनपुर। सुशील कपिल: पिछली 14 तारीख को हुए पत्रकार देवेश त्यागी पर हुए हमले का वीडियो हुआ वायरल। आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व हुए पत्रकार देवेश त्यागी पर कुछ राजनीतिक दबंगों ने अचानक गाड़ी टकराने को लेकर विवाद के चलते हमला बोल दिया। जिसके बाद पत्रकार देवेश त्यागी काफी घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के अनुसार देवेश त्यागी अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी थाना सदर बाजार इलाके में पंजाब होटल के सामने उसकी गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद ब्लाक प्रमुख सहित कुछ लोगों ने पत्रकार देवेश त्यागी पर हमला बोल दिया और एक नहीं कई बार लाठी-डंडों से पत्रकार देवेश त्यागी पर हमला बोल दिया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही कई चोटें आने के कारण बेहोश हो गया।

जिसके बाद लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पत्रकार को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया और मौके से ही घनश्याम सहित एक और अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। धारा 307 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर ब्लाक प्रमुख सहित 11 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर घनश्याम व उसके साथी को संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। बाकी अन्य अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button