सहज-सरल, लेकिन इरादों के ‘अटल’ थे पूर्व प्रधानमंत्रीः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा निवेदित करते हुए लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहा। वह भारतीय राजनीति के अजातशत्रु के रूप में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव के साथ निरंतर कार्य करते रहे। सार्वजनिक जीवन की शुरुआत उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा-370 लगाए जाने के विरोध में सत्याग्रह से प्रारंभ की थी।   मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सांसद, विदेश मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री की अलग-अलग भूमिकाओं में भी उनके लिए सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ रहा। वह भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्य़क्ष, नेता प्रतिपक्ष, नेता सदन, प्रधानमंत्री समेत किसी भी पद पर रहे हों, लेकिन उनका जीवन का ध्येय केवल ‘राष्ट्र प्रथम’ था। जब-जब भी आवश्यकता पड़ी, उन्होंने दल से ऊपर देश को महत्व दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जब देश पर इमरजेंसी थोपी थी तो उन्होंने जनसंघ का जनता पार्टी में विलय करते हुए आपातकाल से मुक्ति के आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। 1962, 1965, 1971 के युद्ध में उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करने की बजाय सरकार के साथ जिम्मेदार सांसद के रूप में खड़े होकर राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की राजनीति में अस्थिरता के दौर को रोकने और राजनीतिक स्थिरता के माध्यम से सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कैसे कदम उठाए जा सकते हैं, अटल जी ने राजनीतिक समन्वय के माध्यम से 1996-98 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का निर्माण करके जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी भारत की राजनीति में प्रासंगिक बना हुआ है। एनडीए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सहयोगी दलों के साथ मिलकर निरंतर देश, राज्यों के अंदर विभिन्न सरकारों का संचालन करते हुए सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी जितने ही सहज व सरल थे, उतने ही इरादों के ‘अटल’ भी थे। कारगिल संघर्ष के दौरान दुनिया ने अटल जी के दृढ़संकल्प का लोहा माना। उस समय अटल जी ने कहा था कि हम पर युद्ध थोपा गया है, जिसका हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। दुनिया की हर ताकत के सामने झुके बिना अटल जी ने भारत को एटॉमिक पावर के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अटल जी को पहली बार 1957 में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर संसदीय सीट से संसद में जाने का अवसर मिला। उन्होंने पांच बार लखनऊ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। नेता विरोधी दल व प्रधानमंत्री के रूप में यशस्वी शासन का लोहा मनवाया। आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को नमन कर रहा है।

CM योगी बोले- अजय भाई के हत्यारे के सामने झुके, मछली दावत पर सियासत; भैंसों की नीलामी पर हंगामा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला करते हुए धार्मिक आस्था, विरासत और राजनीतिक आचरण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी और अजय राय पर निशाना साधा तथा कांग्रेस पर स्वतंत्रता सेनानियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने विकास, राष्ट्रीय विरासत और जिम्मेदार राजनीति पर जोर दिया। 1857 के प्रथम स्वाधीनता …

0 comments

‘हनुमानगढ़ी में दर्शन, बाहर आकर मछली की दावत और फिर राम-राम’, सीएम योगी का अजय राय पर तंज.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर वह राहुल गांधी पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का विरोध करती रही है। उसे गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया।  सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय …

0 comments

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- युवाओं का भविष्य क्यों बर्बाद करना चाहते हो?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी दिया।  मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह के …

0 comments

उत्तर प्रदेश की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से जुड़कर बना रही नई पहचान

विजय कुमार निगम लखनऊ/लखीमपुर खीरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (मुख्यमंत्री युवा) इसी संकल्प को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का लाभ उठाकर लखीमपुर खीरी की …

0 comments

उ.प्र. की महिलाओं ने किया कमाल : समूह की पांच कंपनियों का कारोबार साढ़े पांच हजार करोड़ के पार

विजय कुमार निगम लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के गांवों में महिलाओं की आर्थिक ताकत अब श्वेत क्रांति की नई कहानी लिख रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों की पांच कंपनियों ने वर्ष 2019 से अब तक करीब 5,716.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन कंपनियों से 3.88 लाख से अधिक महिलाएं …

0 comments

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्रों से किया प्रेरक संवाद

विजय कुमार निगम लखनऊ:-भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान ऐतिहासिक कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज के अवध हॉल में छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करने के साथ ही भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम की विश्वसनीयता, फेक न्यूज से …

0 comments

CM योगी “विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहती है कांग्रेस”

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की धरती से कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने देश-समाज को बांटा, संविधान का गला घोंटा और फिर तुष्टिकरण की नीति पर चलकर विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश-देशवासियों से अनुरोध किया कि इनसे …

0 comments

CM योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश

विजय कुमार निगम लखनऊ:- सीतापुर के गुरुदेव नगर हरगांव की रहने वाली पूनम देवी ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मिलीं और गोपालन की अभिलाषा बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उनकी मांगों पर विचार करते हुए अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि इन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार योजनाओं का लाभ भी …

0 comments

योगी नेतृत्व में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण पर लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन  के अंतर्गत इन्क्यूबेशन सेंटर के शुभारंभ के लिए हरी झंडी दे दी गई है। केंद्र सरकार …

0 comments

संसद में एक ही सत्र में बिल पास कराने का चलन बढ़ा: 18वीं लोकसभा में 53% विधेयक पारित, बहस पर क्यों उठे सवाल?

संसद में जिस सत्र में बिल पेश किया जाता है, उसी सत्र में उसे पास कराने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा में अब तक पेश किए गए 64 में से 34 यानी 53 फीसदी बिल दोनों सदनों से उसी सत्र में पारित हो चुके …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button