झांसी: पानी भरने के लिए दो पक्षों में हुआ विवाद, 23 लोग झुलसे

झांसी. उल्दन थानाक्षेत्र के बासार गांव में पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर एसिड से हमला कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की है जब एक पक्ष के लोगों  के दूसरे पक्ष का घर घेर लिया। घर मे मौजूद लोगों ने छत पर चढ़कर विपक्षी लोगों पर तेजाब फेंक दिया। घटना में 23 लोग झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में एसिड अटैक करने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार चल रहे लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों में पानी भरने के विवाद के बाद एक पक्ष जो सोने-चांदी का काम करता है, उसने छत पर चढ़कर जेवर साफ करने वाला केमिकल दूसरे पक्ष के लोगों पर फेंक दिया। पीडित पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button