गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या, परिवार को आर्थिक मदद का यूपी सरकार ने किया ऐलान

पत्रकार विक्रम जोशी(फाइल फोटो)

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा कि विक्रम जोशी के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही पत्नी को नौकरी और बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया गया है।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की प्रशासन की तरफ से मदद दी जाएगी। पत्रकार विक्रम के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार उठाएगी। एक हफ्ते में परिवार के सदस्य को सरकारी या गैर-सरकारी नौकरी योग्यता के आधार पर दिलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button