संभल: राम मंदिर भूमि पूजन के बाद मनाया गया दीपोत्सव

काफी वर्षो के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ गया जिसका सारे देश को इंतजार था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में पहुंचकर राम मंदिर की भूमि का पूजन करके देश को वो सौगात दी।

जिसका देश को काफी समय से इंतजार था प्रधानमंत्री के द्वारा अयोध्या में भूमि पूजन करने के बाद सारे देश में दीपक जलाकर और आतिशबाजी करके दिवाली से पहले ही दीपावली मनाई गई।

इसमें जनपद संभल की चंदौसी में राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी भी पीछे नहीं रही और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष रोड पर स्थित मंदिर में दीप प्रज्वलित कर राम आरती भी की। जिसमें जनपद के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी सम्मिलित हुए। राम आरती के बाद लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button